अरविंद अकेला के गाने पर आम्रपाली दुबे की कातिलाना अदाएं देख फैंस हुए फिदा, VIDEO हुआ वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नया रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देख फैंस उनपर फिदा हो गए. इसमें वह अरविंद अकेला के सॉन्ग पर एक्स्प्रेशन दे रही है. अगर आपने अभी तक एक्ट्रेस का ये रील वीडियो नहीं देखा, तो यहां देख सकते हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस अरविंद अकेला के नए गाने कजरा कमर में पर शानदार एक्सप्रेशन के साथ रील बनाती नजर आ रही हैं. आंखों में काजल लगाए आम्रपाली का यह अंदाज फैन्स को बेहद भा रहा है और यूजर्स लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने गाने के सिंगर शिल्पी राज और अरविंद अकेला को भी टैग किया है. इस सॉन्ग के लिरिक्स को लल्लू ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर का है.

आम्रपाली दुबे के वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैम आपके एक्सप्रेशन बहुत अच्छे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये गाना मेरा फेवरेट है. एक यूजर ने लिखा, मैम आप निरहुआ सर के साथ कौन सी फिल्म कर रही है. एक यूजर ने लिखा, आपने दिल चुरा लिया. एक यूजर ने लिखा, आप मेरी फेवरेट एक्ट्रेस है. कई यूजर्स ने इसपर रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Day 1: धीमी शुरुआत के बावजूद ‘परम सुंदरी’ का धमाका, पहले दिन ही इन 24 फिल्मों को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >