गाना ‘अलग कुछ करी’ का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस के प्यार में डूबे दिखे प्रमोद प्रेमी

Alag Kuch Kari New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया रोमांटिक गाना ‘अलग कुछ करी’ रिलीज हो गया है. वीडियो में एक्ट्रेस की ब्लैक साड़ी और प्रमोद प्रेमी के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

Alag Kuch Kari New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रमोद प्रेमी यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक नया धमाकेदार गाना ‘अलग कुछ करी’ लेकर आए हैं. यह गाना देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है. वहीं गाने के वीडियो में प्रमोद प्रेमी का एक अलग ही रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. कुछ ही घंटो में इस गाने ने 22 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है.

ब्लैक साड़ी में ग्लैमरस दिखीं एक्ट्रेस

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस, ब्लैक साड़ी पहनी हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं. वीडियो के हर सीन में प्रमोद प्रेमी और एक्ट्रेस के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि फैंस की नजरें वीडियो से हट नहीं रही हैं.

प्यार वाली नोक-झोंक ने जीता दिल

‘अलग कुछ करी’ एक रोमांटिक गाना है, जिसमें सिर्फ रोमांस ही नहीं बल्कि प्यार वाली मीठी नोक-झोंक भी दिखाई गई है. वीडियो के सीन में प्रमोद और एक्ट्रेस एक-दूसरे के साथ मस्ती और तकरार करते नजर आ रहे हैं. दोनों का यह अंदाज दर्शकों को काफी लुभा रहा है. प्रमोद प्रेमी भी इस गाने में काफी हैंडसम और रोमांटिक मोड में नजर आ रहे हैं.

‘अलग कुछ करी’ गाने का वीडियो

पूरी टीम का कमाल

सरस्वती म्यूजिक के लेबल तले रिलीज हुए इस गाने को विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल रवि यादव ने लिखे हैं. वीडियो का निर्देशन रंजीत कुमार ने किया है, जिन्होंने गाने के विजुअल्स पर काफी मेहनत की है. इस गाने की सफलता में सोनू जी बाजार समिति की परिकल्पना और नेहा स्टूडियो के प्रोडक्शन का भी बड़ा हाथ है.

यह भी पढ़ें: समर सिंह का नया गाना ‘देहिया करे लस लस’ रिलीज, रानी मौर्या के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >