अक्षरा सिंह से गायक रितेश पांडेय ने थाने में मांगी माफी, एक्‍ट्रेस ने लगाया था मारपीट- अभद्रता का आरोप

Akshara Singh- और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने एक साथ कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन अब उनके बीच दूरियां बढ़ गई हैं. हाल ही में अक्षरा ने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक रितेश पांडेय के खिलाफ शिकायत की थी. एक्ट्रेस ने रितेश पर आरोप लगाया कि रितेश ने उनके साथ अभद्रता की थी. साथ ही ये भी आरोप लगाया रितेश ने उनके साथ अभद्रता की और उन्‍हें मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी थी. हालांकि बाद में रितेश ने सारनाथ थाने के आ��ापुर चौकी में अक्षरा से माफी मांग ली और यह मामला शांत हुआ.

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) ने एक साथ कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन अब उनके बीच दूरियां बढ़ गई हैं. हाल ही में अक्षरा ने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक रितेश पांडेय के खिलाफ शिकायत की थी. एक्ट्रेस ने रितेश पर आरोप लगाया कि रितेश ने उनके साथ अभद्रता की थी. साथ ही ये भी आरोप लगाया रितेश ने उनके साथ अभद्रता की और उन्‍हें मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी थी. हालांकि बाद में रितेश ने सारनाथ थाने के आशापुर चौकी में अक्षरा से माफी मांग ली और यह मामला शांत हुआ.

Also Read: रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल भोजपुरी गाना ‘लचके कमरिया’ मचा रहा तहलका, देखें VIDEO

जानें पूरा मामला

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का तिलमापुर में स्थित एक स्टूडियो है, जहां शूटिंग के लिए आई थी. अक्षरा सिंह ने शनिवार रात थाने पर शिकायत की थी. एक्‍ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि, स्टूडियो में गायक रितेश ने उनके ऊपर अपशब्दों का प्रयोग किया. प्लास्टिक की कुर्सी से हमला करने और जान से मारने की धमकी दी. मामला थाने पहुंचने पर एसएसपी के संज्ञान में आया. एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांचकर शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया. सारनाथ थाने में आकर रितेश को अपना पक्ष रखने को कहा गया है.

रितेश ने अक्षरा से मांगी माफी

जिसके बाद रितेश थाने आए और घंटों अक्षरा के आने का इंतजार करते रहे. इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शाम के समय आशापुर पुलिस चौकी पर अक्षरा और रितेश की लंबी बातचीत हुई. रितेश ने अक्षरा से माफी मांगी तो उन्होंने माफ कर दिया. इसके बाद अक्षरा ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं और तहरीर वापस ले रही हैं. इसके बाद मामला जाकर मामला शांत हुआ. इंस्पेक्टर सारनाथ के अनुसार, दोनों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह के प्रकरण की पुनरावृत्ति होगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >