सिरफिरे ने भोजपुरी एक्ट्रेस को बनाया बंधक, दो-तीन साल से कर रहा था पीछा

सोनभद्र: सिरफिरे आशिक पंकज यादव ने शनिवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रितु सिंह को दो घंटे के लिए बंधक बना लिया. हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि राबर्टसगंज कोतवाली स्थित एक होटल में पंकज बुरी नीयत से घुस गया और अभिनेत्री को बंधक बना लिया. इस दौरान उसने कमरे के […]

सोनभद्र: सिरफिरे आशिक पंकज यादव ने शनिवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रितु सिंह को दो घंटे के लिए बंधक बना लिया. हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि राबर्टसगंज कोतवाली स्थित एक होटल में पंकज बुरी नीयत से घुस गया और अभिनेत्री को बंधक बना लिया.

इस दौरान उसने कमरे के भीतर से फायरिंग भी की. इसमें एक युवक घायल हो गया. अभिनेत्री रितु ने बताया कि यादव दो-तीन साल से उसका पीछा कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है. उसने मुंबई पुलिस में इसकी शिकायत भी की है.

घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक घंटों की मशक़्क़त के बाद किसी तरह से सिरफिरे को समझा बुझाकर कमरे में तो दाख़िल हो गये लेकिन उसने उनपर भी फायरिंग कर दी. हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >