जय शिव शंकर : गायिका देवी का नया कांवर अलबम आया

सुप्रसिद्ध गायिका देवी ने वर्ष 2018 में एक बार फिर कांवर भजन गाकर धूम मचा रही हैं. ‘जय शिव शंकर’ नाम का यह अलबम एसएमएस एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया है. इसमें कुल छह भजन हैं, जिन्हें देवी ने अपने बिंदास और मधुर आवाज में गाया है. एक गाने में देवी ने देवघर से शिवजी का […]

सुप्रसिद्ध गायिका देवी ने वर्ष 2018 में एक बार फिर कांवर भजन गाकर धूम मचा रही हैं. ‘जय शिव शंकर’ नाम का यह अलबम एसएमएस एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया है.

इसमें कुल छह भजन हैं, जिन्हें देवी ने अपने बिंदास और मधुर आवाज में गाया है. एक गाने में देवी ने देवघर से शिवजी का ऑनलाईन दर्शन गीत के माध्यम से कराया है.

यह गीत भक्तों के जुबान पर चढ़ा हुआ है, जिसके बोल हैं ‘का ले के शिव के मनाइब…’, ‘भोला के देखेला नेकल माई री मैं पहनी कांवर भेष’, ‘जय शिव शंकर हरि ओम…’ आदि गीतों को देवी ने झुमा देने वाले अंदाज में गाया है.

कुछ गीत पारंपरिक है तथा कुछ को संतोष पुरी ने लिखा है. इसका वीडियो बहुत ही मनोहर और सुंदर बना है, जिसे बनाया है फिल्मकार आरजी सागोनाखा ने. लगभग सभी गीत यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध है. ‘सिंगर देवी सांग्स’ से सर्च करने पर सभी गीतों को सुना जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >