अब भोजपुरी गाने में छाईं सपना चौधरी, वीडियो वायरल

जानीमानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद ज्‍यादा फेमस हो गई है. बॉलीवुड फिल्‍मों में आइटम नंबर करने के बाद वे भोजपुरी फिल्‍मों की भी पसंद बन गई हैं. वे भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना-2’ में आइटम सॉन्ग करते नजर आ रही हैं. इस गाने का नाम ‘मेरे सामने […]

जानीमानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद ज्‍यादा फेमस हो गई है. बॉलीवुड फिल्‍मों में आइटम नंबर करने के बाद वे भोजपुरी फिल्‍मों की भी पसंद बन गई हैं. वे भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना-2’ में आइटम सॉन्ग करते नजर आ रही हैं. इस गाने का नाम ‘मेरे सामने आके’ हैं. यह सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल हो गया है. सपना चौधरी के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है.

‘बैरी कंगना-2’ मेगास्टार रवि किशन और काजल राघवानी लीड रोल में हैं. इस फिल्‍म के गाने में सपना चौधरी शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है.

सपना चौधरी इससे पहले फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ और नानू की जानू में काम कर चुकी हैं. बता दें कि फिल्‍म की शूटिंग बनारस, मिर्जापुर, गोपीगंज जैसे खुबसूरत लोकेशंस पर उन्‍हें शूटिंग करनी है. रवि किशन ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘बैरी कंगना-2’ हम सब के लिए काफी चाइलेंजिंग है, क्‍योंकि इसका पार्ट वन काफी सफल रहा था. फिल्‍म में मेरे साथ दो– दो खूबसूरत अदाकारा काजल राघवनी और शुभी शर्मा भी हैं. दोनों बेहतरीन अदाकारा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >