Bhojpuri Song: ‘कोरोना के मौसी जिंदाबाद’ गाना मचा रहा तहलका, बार-बार VIDEO को देख रहे लोग

Bhojpuri Song- कोरोना वायरस पर एक नया भोजपुरी गाना निकला हैं, जो यूट्यूब पर आते ही छा गया है. इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे है और साथ ही साथ शेयर भी.

Bhojpuri new song: कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. बॉलीवुड सेलेब्स लोगों से अपील कर रहे हैं कि कोई भी बाहर ना निकलें और अपने घरों में ही रहें. इस बीच कोरोना वायरस पर एक नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) निकला हैं, जो यूट्यूब (YouTube) पर आते ही छा गया है. इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे है और साथ ही साथ शेयर भी.

यह नया गाना सोशल मीडिया में खूब तहलका मचा रहा है. इस गाने के बोल ‘कोरोना के मौसी जिंदाबाद’ है औऱ इसे रामू सिंह ने गाया है. इस गाने को मिस्टर ब्रोदर ने लिखा है. गाने को अब तक 42 लाख व्यूज मिल चुके हैं और इसकी पॉपुलर्टी बढ़ती जा रही है.

कोरोना के मौसी जिंदाबाद गाना (corona ke mausi jindabad) भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के भतीजवा के मौसी जिंदाबाद की तर्ज पर बनाया गाया है. वहीं, सिर्फ भोजपुरी ही नहीं कोरोना को लेकर हिंदी पंजाबी, और राजस्थानी भाषा में भी कई गाने बन चुके हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है.

इससे पहले मैथली ठाकुर ने भी कोरोना को लेकर एक गाना गया था. इसे मैथिली ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था. उनके गाने के बोल थे ‘कोरोना कोरोना ऐसी कोरोना’, जो मशहूर फिल्म ‘कुर्बानी’ के ‘लैला ओ लैला’ पर बनाया गया है. केवल 46 सेकंड के इस विडियो में अंत में मैथिली ने लोगों से सुरक्षित रहने और घर पर रहने की सलाह भी दी है. यह भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था.

बता दें कि कोरोना वायरस से भारत में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस बीमारी से 724 लोग संक्रमित हो चुके हैं. लॉकडाउन के तीसरे दिन भी कोरोना का कहर जारी रहा. गुरूवार को भारत में कोरोना वायरस के 88 नये मरीज मिले. जबकि इस बीमारी के कारण पिछले 24 घंटे में छह और मौतों की पुष्टि हुई है. हालांकि अब तक इस बीमारी से 44 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >