Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार राकेश मिश्रा का नया धमाका, ‘बर्फ के सिल्ली’ गाने ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया पारा

Bhojpuri Film: गर्मी के बीच भोजपुरी संगीत जगत के पावरहाउस राकेश मिश्रा ने अपने नये गाने “बर्फ के सिल्ली” से दर्शकों को राहत का अहसास कराया है. टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना न केवल भोजपुरी पट्टी, बल्कि पूरे देश में ट्रेंड कर रहा है. गाने में राकेश मिश्रा के साथ एक्ट्रेस कानिष्का चौधरी का जलवा देखने को मिल रहा है. पढ़ें पूरी खबर

Bhojpuri Film: गर्मी के बीच भोजपुरी संगीत जगत के पावरहाउस राकेश मिश्रा ने अपने नये गाने “बर्फ के सिल्ली” से दर्शकों को राहत का अहसास कराया है. टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना न केवल भोजपुरी पट्टी, बल्कि पूरे देश में ट्रेंड कर रहा है. गाने में राकेश मिश्रा के साथ एक्ट्रेस कानिष्का चौधरी का जलवा देखने को मिल रहा है.

बर्फ के सिल्ली का पोस्टर

कानिष्का की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका


इस गाने की सबसे ज्यादा चर्चा राकेश मिश्रा और कानिष्का चौधरी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर हो रही है. फैंस का कहना है कि इस गाने के विजुअल्स इस तपती गर्मी में ‘ठंडक’ का अहसास करा रहे हैं.

  • गीत-संगीत और निर्देशन
  • गायक: राकेश मिश्रा
  • एक्ट्रेस: कानिष्का चौधरी
  • गीतकार: विनय निर्मल
  • संगीत: छोटू रावत
  • निर्देशक: पवन पाल
  • लेबल: टी-सीरीज (सोनू श्रीवास्तव)

राकेश मिश्रा ने कहा

“मैं अपने दर्शकों का तहे दिल से आभारी हूं. ‘बर्फ के सिल्ली’ को जो प्यार मिल रहा है, वह अद्भुत है. हमने कोशिश की थी कि इस गर्मी में लोगों को कुछ नया और रिफ्रेशिंग दें. इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए मैं टी-सीरीज के सोनू श्रीवास्तव और अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं.”

कहां देखें? यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है, जहां व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. भोजपुरी प्रेमी इसे साल का सबसे बड़ा ‘समर एंथम’ बता रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pawan pratyay

प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर में स्थानीय संपादक. पत्रकारिता के 25 वर्षों का सफर जारी. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ न्यू मीडिया, कन्वर्जेंट जर्नलिज्म और डिजिटल एक्टिविज्म पर नजर और सीखने की कोशिश. राजनीति, सामाजिक बदलाव और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >