सड़क किनारे भेड़ों के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की मस्ती, एक्सप्रेशन देखकर दीवाने हुए फैंस, VIDEO

Bhojpuri Actress Monalisa Video : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आए दिन अपनी तसवीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहती हैं. मोनालिसा इन दिनों सीरियल 'नमक इश्क का' शो में नजर आ रही है. हाल ही में उन्होंने फिल्म सिटी से अपनी जबरदस्त फोटोज शेयर की थी. अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वो भेड़ों के साथ दिख रही है.

Bhojpuri Actress Monalisa Video : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आए दिन अपनी तसवीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहती हैं. मोनालिसा इन दिनों सीरियल ‘नमक इश्क का’ शो में नजर आ रही है. हाल ही में उन्होंने फिल्म सिटी से अपनी जबरदस्त फोटोज शेयर की थी. अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वो भेड़ों के साथ दिख रही है.

मोनालिसा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. हालांकि ये वीडियो पिछले साल का है, लेकिन फैंस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आशा…छोटी सी आशा.’ वीडियो में मोनालिसा सड़क के किनारे भेड़ों के साथ मस्ती करते हुए दिख रही है. उनका ये चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CGKDVcwFiRh

इस वीडियो में वो मैरून कलर के सलवार सूट में बेहद हसीन दिख रही है. उनके बाल खुले हुए है और वीडियो के बैकग्रांउड में सॉन्ग दिल है छोटा सा प्ले हो रहा है. वीडियो में वो बहुत खुश दिख रही है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘सो क्यूट’. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्या एक्सप्रेशन है.’

Also Read: चर्चा में उर्वशी रौतेला का ये फोटोशूट, हाथ में सांप को लिए पूल में दिए एक्ट्रेस ने ऐसे पोज

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शार्ट ड्रेस में फोटोज पोस्ट की थी. इन तसवीरों में वो कैमरे को देखकर अलग- अलग पोज दे रही थी. डीप नेक ड्रेस में उनका लुक वाकई शानदार लगा था.

https://www.instagram.com/p/COrWSB0lJAW/

मोनालिसा रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई. मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा अब तक ‘मनी है तो हनी है’, ‘सरकार राज’, ‘गंगा पुत्र’ और ‘काफिला’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >