भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इस तसवीर को देख फैंस बोले पड़े- सिंदूर लगा लो...

Bhojpuri Actress Monalisa Photo : टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी तसवीरों से फैंस की नींद उड़ाती रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पूल साइड तसवीरें शेयर कर फैंस की दिलों की धड़कनें तेज कर दी थी. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीर में वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है.

मोनालिसा ने अपनी एक लेटेस्ट तसवीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने सलवार सूट पहना है. ये तसवीर उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहा है. चांद से चेहरे पर काली बिंदी भी खूब जम रही है. उनका यह अंदाज वाकई कातिलाना है. एक्ट्रेस के बाल खुले है और वो दिलकश तरीके से पोज दे रही है. वहीं, फैंस इस तसवीर पर जमकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CEZJ3vdlwkc/

एक्ट्रेस की इस तसवीर को देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘ कभी तो पूछो मेरे दिल का हाल क्या है. एक और यूजर ने लिखा,’ सिंदूर तो लगा लो आप. इसमें ज्यादा खूबसूरत लगता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, तेरा ध्यान किधर है, तेरा हीरो इधर है. वहीं बहुत सारे फैंस ने उनके इस लुक की तारीफ भी की.

Also Read: VIDEO : मोनालिसा के ‘पहला नशा, पहला खुमार’ कहने पर यूजर्स ने दिया जवाब- ‘नया प्यार है, नया इंतज़ार’…

इससे पहले मोनालिसा का ए‍क डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्‍शन में लिखा था,’ मेरा लव आज कल और हमेशा डांसिंग.’ इस वीडियो में मोनालिसा बॉलीवुड सॉन्‍ग पर जबरदस्‍त डांस करती नजर आ रही हैं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मिलिए शो की नई ‘अंजली भाभी’ सुनैना फौजदार से, देखिए एक्ट्रेस की अनदेखी तसवीरें

Posted By: Divya keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >