Monalisa dance video: भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मोनालिसा आए दिन अपनी तसवीरों से फैंस को अपडेट्स देती रहती हैं. एक्ट्रेस को लाइमलाइट में रहना अच्छे से आता है. उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फ्लाइट के अंदर डांस करती हुई दिख सकती है. वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे है.
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो रेड कलर के सूट में दिख रही है. फ्लाइट के अंदर वो नेहा कक्कड़, हनी सिंह के पॉपुलर सॉन्ग ‘कांटा लगा’ पर डांस करते नजर आ रही है. हालांकि फ्लाइट खाली है. वीडियो में वो कमाल के डांस मूव्स कर रही है. मोनालिसा के एक्सप्रेशन भी देखने लायक है.
https://www.instagram.com/reel/CT7OrzsI5nU/
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे है. साथ ही कमेंट भी कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप नजर के लिए शूट कर रही है. एक यूजर ने लिखा, कांटा लग गया. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत लग रही है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, क्या डांस मूव्स है. कई यूजर्स ने इसपर फायर इमोजी भी बनाया.
Also Read: ऑफ शोल्डर ड्रेस में निया शर्मा का जलवा, हाई स्लिट स्कर्ट में एक्ट्रेस ने फैंस की बढ़ाई बेताबी
इससे पहले मोनालिसा ने अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की थी, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी. तसवीरों में एक्ट्रेस बिकिनी पहने समन्दर किनारे दिखी थी. हवा में उड़ते बाल उन्हें और भी हसीन बना रहे थे. दरअसल, ये तसवीरें मालदीव की है, जिसे उन्होंने शेयर किया था. तसवीरों पर खूब सारे फैंस के लाइक्स आए थे.
https://www.instagram.com/p/CTyinOMIHHy/
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. वहीं, स्टार प्लस पर एक्ट्रेस का नया शो अनकही दास्तान आ रहा है. शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है. इसे शेयर कर मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा था, अतीत का वो राज जिसे जानना अभी बाकी है. फिर आ रही है वो जिसकी अनकही दास्तान अभी बाकी है.
Also Read: भांजे विनय आनंद की तारीफ से खुश हुई गोविंदा की पत्नी सुनीता, कृष्णा अभिषेक को लेकर कह दी ये बात
