Bhagya Lakshmi: मलिष्का करेगी सुसाइड की कोशिश, लक्ष्मी की जान है खतरे में, कैसे उसे बचाएगा ऋषि?

Bhagya Lakshmi: सीरियल भाग्य लक्ष्मी में दिखाया जाएगा कि आयुष, ऋषि को बताएगा कि वह लक्ष्मी को अपने दिल की बात बता देगा. उन दोनों की बातें मलिष्का सुन लेती है.

Bhagya Lakshmi: सीरियल भाग्य लक्ष्मी का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि ऋषि, आयुष से लक्ष्मी से बात करने की कोशिश करता है. ऋषि उससे कहती है कि पूरी गलती लक्ष्मी की नहीं है. दूसरी तरफ माया फोन पर बात कर रही होती है, तभी जया आती है और उसके सिर पर फूलदान से वार करती है. जया उसे लेकर जाकर बेडरूम में ले जाकर बेड पर लेटा देती है. इस बारे में जया, गरिमाचार्य को बताती है.

मलिष्का सुनेगी ऋषि और आयुष की बातें

भाग्य लक्ष्मी में दिखाया जाएगा कि आयुष, ऋषि से कहता है कि वह लक्ष्मी को बता देगा कि वह उसके बारे में कैसा फील करता है. वह उसे बताता है कि वह लोहड़ी के आग के चारों तरफ उसके साथ फेरे लेगा. हर फेरे का मतलब होगा कि वह दोनों साथ में सात जन्म तक साथ रहेंगे. मलिष्का छिपकर उनकी बातें सुनती है. दूसरी तरफ लक्ष्मी सुरक्षा गार्ड रानो के बारे में पूछती है. गॉर्ड उसके फोन में अनुष्का की तसवीर देखती है और उसे बताती है कि वह ओबेरॉय हवेली में गई है. तभी वहां रानो आ जाती है और लक्ष्मी से बात करती है.

लक्ष्मी को मारने की कोशिश करेगा नील

भाग्य लक्ष्मी में दिखाया जाएगा कि नील, लक्ष्मी को देखता है और उसे चाकू से मारने की कोशिश करता है. तभी ऋषि, लक्ष्मी को पुकारता है और नील उसकी आवाज सुनकर छिप जाता है. लक्ष्मी और रानो को ऋषि अंदर आने के लिए कहता है और गॉर्ड को केयरफुल रहने के लिए कहता है. वह उसे किसी को भी घर के अंदर नहीं आने देने के लिए कहता है. दूसरी तरफ मलिष्का खुद की जान लेने के लिए कोशिश करती है. वह सोचती है कि वह जितनी भी कोशिश कर लें ऋषि और लक्ष्मी कभी अलग नहीं होंगे. उसके साथ में किरण चाकू देख लेता है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >