Bhabiji Ghar Par Hain में पुरानी ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार से कमबैक करने पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं वापस आ रही हूं

Bhabiji Ghar Par Hain में वापसी की खबरों पर शिल्पा शिंदे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने अपने पॉपुलर किरदार ‘अंगूरी भाभी’ पर भी बात की. एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा, आइए डिटेल में बताते हैं.

Bhabiji Ghar Par Hain: एंड टीवी के लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं. इंटरनेट पर यह खबर वायरल हो रही है कि शिल्पा, शुभांगी अत्रे की जगह दोबारा अंगूरी भाभी के रूप में शो में एंट्री लेने वाली हैं. जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई, फैंस सोशल मीडिया पर शिल्पा की वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हो गए.

हालांकि, अब खुद शिल्पा शिंदे ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

क्या ‘भाबीजी घर पर हैं’ में होगी शिल्पा शिंदे की दोबारा एंट्री?

जूम/टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे सुबह से बहुत सारे कॉल आ रहे हैं. मैं इस वक्त किसी और प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं. मैं मनोज जी के साथ थी, और वह हमेशा चाहते थे कि मैं भाबीजी घर पर हैं में वापस आऊं. लेकिन अभी वो हमारे बीच नहीं हैं. फिर भी, अगर मौका मिला तो मैं जरूर करना चाहूंगी. मेरा मानना है, ‘मन का हो तो अच्छा, ना हो तो और भी अच्छा.’”

शिल्पा ने यह भी साफ किया कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ खबर है. भाबीजी घर पर हैं को 10 साल हो चुके हैं और मेकर्स अब कहानी में बदलाव चाहते हैं. लोग सोच रहे हैं कि मैं वापस आ रही हूं, लेकिन चर्चाएं अभी चल रही हैं. मुझे एक अलग शो के लिए भी अप्रोच किया गया है.”

‘अंगूरी भाभी’ के किरदार पर क्या बोलीं शिल्पा शिंदे?

अपने प्रिय किरदार अंगूरी भाभी को लेकर शिल्पा ने कहा, “अगर अंगूरी भाभी बदल गईं, तो वो कभी वही नहीं रहेंगी. ये बहुत बड़ा जोखिम है. सब कुछ वक्त और किस्मत पर निर्भर है. अगर मैं शो में लौटती हूं, तो ये मनोज जी और अपने फैंस के लिए करूंगी. उस वक्त हालात अच्छे नहीं थे, लेकिन लोगों ने मेरे किरदार पर हमेशा प्यार बरसाया.”

बता दें कि भाबीजी घर पर हैं में वर्तमान में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, और विदिशा श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: भाई दूज के मौके पर तान्या का फूटेगा अरमान पर गुस्सा, उधर मायरा दादी सा के सामने रख देगी बड़ा डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >