Bhabiji Ghar Par Hain Off Air: ‘भाभीजी घर पर हैं’ बंद होगा या OTT पर आएगा? विभूति नारायण ने खोली पोल

Bhabiji Ghar Par Hain Off Air: ‘भाभीजी घर पर हैं’ क्या बंद हो रहा है? जानिए शो के OTT पर शिफ्ट होने की सच्चाई और फिल्म ‘फन ऑन द रोड’ की रिलीज से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

Bhabiji Ghar Par Hain Off Air: मशहूर सिटकॉम ‘भाभीजी घर पर हैं! 2.0’ इन दिनों चर्चा में है. कहा जा रहा है कि शो अब अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही बंद हो सकता है. जब इस शो का नया वर्जन आया था और शिल्पा शिंदे ने ‘अंगूरी भाभी’ के रूप में वापसी की थी, तब फैंस बहुत खुश थे. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि शो का सफर उतना लंबा नहीं रहेगा. इसी बीच आसिफ शेख, जो ‘विभूति नारायण मिश्रा’ का रोल निभाते हैं, ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं.

क्या सच में बंद हो रहा है शो?

शो के बंद होने की खबरें तब तेज हुईं जब &TV चैनल के बंद होने की बातें सामने आईं. इसके बाद फैंस को लगा कि उनका पसंदीदा शो भी खत्म हो सकता है. लेकिन अब आसिफ शेख ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि ‘भाभीजी घर पर हैं!’ अब OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर शिफ्ट किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “हां, हमें एक महीने पहले ही बताया गया था कि शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाएगा. हमें मीडिया में चल रही खबरों की जानकारी नहीं है, लेकिन कास्ट और क्रू सभी को यह पता है.”

आसिफ ने यह भी कहा कि आजकल लोग अपने पसंदीदा शो मोबाइल पर देखना ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए OTT पर जाना एक अच्छा कदम है.

‘भाभीजी’ की फिल्म भी आ रही है OTT पर

शो के साथ-साथ इसकी फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: Fun on the Run’ भी अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब 3 अप्रैल से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

इस फिल्म में वही पुराने मजेदार किरदार नजर आएंगे, जिन्हें लोग टीवी पर पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में आएंगे या नहीं गौरव खन्ना? जानिए नए कंटेस्टेंट्स की अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >