'भाभीजी घर पर हैं' के तिवारी जी ने 'काला चश्‍मा' गाने पर जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Rohitash Gaud- टीवी के लोकप्रिय शो 'भाभी जी घर पर हैं' के मनमोहन त‍िवारी यानी रोहिताश गौड़ अपनी दमदार एक्‍ट‍िंग के लिए जाने जाते है. शो में उनका एक्‍सप्रेशन कमाल का है. लॉकडाउन के कारण रोहिताश अपना सारा समय घर पर बिता रहे है. अब एक्टर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है. वायरल वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही है.

टीवी के लोकप्रिय शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain) के मनमोहन त‍िवारी यानी रोहिताश गौड़ (Rohitash Gaud) अपनी दमदार एक्‍ट‍िंग के लिए जाने जाते है. शो में उनका एक्‍सप्रेशन कमाल का है. लॉकडाउन के कारण रोहिताश अपना सारा समय घर पर बिता रहे है. अब एक्टर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है. वायरल वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी गीती भी नजर आ रही है.

Also Read: रश्मि देसाई डांस करते हुए नजर आई अलग-अलग अंदाज में, फैंस बोले- हर लुक में बेहतरीन

दरअसल, रोहिताश गौड़ की बेटी गीती ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पिता को डांस सिखा रही हैं. फिर दोनों ने फेमस गाने ‘काला चश्‍मा’ पर गजब का डांस किया. रोहिताश वीडियो में बिंदास होकर डांस कर रहे है. उनका एक दिन में इतने अच्छे से डांस सीख जाना, आपको हैरान कर देगा. वहीं, फैंस को बाप-बेटी की ये जोड़ी खूब पसन्द आ रही है. इसके साथ ही उनको रोहिताश को मस्ती भरे अंदाज में झूमते देख फैंस बहुत खुश है.

बता दें कि रोहिताश गौड़ मूलत: चंडीगढ़ के कालका के रहने वाले है. बचपन से ही एक्‍ट‍िंग का जुनून सवार था तो मुंबई चले आए. उन्होंने 1997 में जय हनुमान सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. 2001 में आई फ‍िल्‍म वीर सावरकर से उन्‍होंने फ‍िल्‍मों में कदम रखा. आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके में भी रोहिताश ने अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म में वो एक पुलिसवाले के किरदार में थे. सीरियल में अनीता भाभी के दीवाने बने फ‍िरने वाले रोहिताश की पत्‍नी का नाम रेखा है. वह कैंसर रिसर्च के लिए काम करती हैं. रेखा असल जिंदगी में काफी सिंपल हैं और कई मौकों पर वह उनके साथ नजर आती रहती हैं. रोहिताश गौड की दो बेट‍ियां हैं.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >