Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.O: शिल्पा शिंदे के बयान से मचा बवाल, फलक नाज ने ली शुभांगी अत्रे की साइड

Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.O: शिल्पा शिंदे के एक बयान ने टीवी इंडस्ट्री में तूफान खड़ा कर दिया है. फलक नाज खुलकर शुभांगी अत्रे के सपोर्ट में उतर आईं हैं. अंगूरी भाभी को लेकर शुरू हुआ ये विवाद हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. पढे़ं पूरी खबर…

Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.O: टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर बयान को लेकर माहौल गरमा गया है. इस बार चर्चा की वजह बनी हैं फलक नाज, शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे. शिल्पा शिंदे की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री तक नई बहस छिड़ गई है. कई दर्शकों और टीवी से जुड़े लोगों का मानना है कि किसी दूसरे कलाकार के काम पर इस तरह का कमेंट करना सही नहीं है. इस पूरे विवाद ने एक बार फिर पॉपुलर सिटकॉम भाभीजी घर पर हैं और उसके मशहूर किरदार अंगूरी भाभी को निभाने वाली एक्ट्रेसेज की लंबी कहानी को चर्चा में ला दिया है.

कॉमेडी हर किसी का जॉनर नहीं होता

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे से पूछा गया कि उनके शो छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे द्वारा अंगूरी भाभी का किरदार निभाने को वह कैसे देखती हैं. इस पर शिल्पा ने कहा कि कॉमेडी हर किसी का जॉनर नहीं होता. उनका ये बयान कई लोगों को खटक गया, खासकर इसलिए क्योंकि शुभांगी अत्रे ने लगभग 10 साल तक इस किरदार को निभाया और दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई. इतना ही नहीं, एक दूसरे इंटरव्यू में जब शिल्पा से शुभांगी से तुलना को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती और वह 10 साल बाद भी इंडस्ट्री में टिकी हुई हैं.

फलक नाज के रिएक्शन का स्क्रीनशॉट

शिल्पा पर फूटा फलक का गुस्सा

शिल्पा के इन बयानों पर फलक नाज का गुस्सा फूट पड़ा है. फलक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खुलकर शुभांगी अत्रे का समर्थन किया और शिल्पा के लहजे पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जिस किरदार में शिल्पा अब वापस आई हैं, उसे शुभांगी ने सालों तक पूरी ईमानदारी से निभाया है और जिया है. फलक ने यह भी कहा कि अगर वह शिल्पा की जगह होतीं, तो इतने सालों तक किरदार को जिंदा रखने के लिए शुभांगी का शुक्रिया अदा करतीं.

यह भी पढे़ं: Angoori Bhabhi Comeback: कैमरे के सामने टूट कर रोयीं ओरिजिनल ‘अंगूरी भाभी’, इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >