Panchayat 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें पहले 2 सीजन, फुलेरा गांव की यादें हो जाएंगी ताजा

1 / 1
Panchayat 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें पहले 2 सीजन, फुलेरा गांव की यादें हो जाएंगी ताजा
फुल स्क्रीन में देखें

Panchayat 3

Panchayat 3: पंचायत सीजन 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. जीतेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी की वेब सीरीज कब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, यो तो पता नहीं, लेकिन अगर अभी तक आपने इसे पहले दो सीजन नहीं देखें हैं, तो जरूर ओटीटी पर देख डालें.

Panchayat 3: पंचायत सीजन 3 की जबसे अनाउंसमेंट हुई है, तबसे फैंस इसके स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर कब रिलीज होगी, इसकी फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

द वायरल फीवर (टीवीएफ) की ओर से निर्मित और दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का प्रीमियर अप्रैल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था.

Panchayat 3

उत्तर प्रदेश के एक काल्पनिक ग्रामीण गांव फुलेरा की बैकग्राउंड पर आधारित, यह शो अभिषेक त्रिपाठी की कहानी है, जिसका किरदार जितेंद्र कुमार ने निभाया है.

Panchayat 3

‘पंचायत’ एक शहरी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी बताती है, जो उत्तर प्रदेश के सुदूर गांव फुलेरा में एक ग्राम पंचायत के सचिव के रूप में काम करता है.

Panchayat 3

वेब सीरीज के पहले दो सीजन काफी हिट हुए थे. ऐसे में पंचायत 3 की रिलीज से पहले अगर अभी तक आपने सीरीज नहीं देखी है, या ओटीटी पर क्या देखें कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो पहले के सफल सीजन को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read- Panchayat 3 से लेकर Mirzapur 3 तक, प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज

Panchayat 3

मेकर्स की ओर पंचायत सीजन 3 की अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्टर शेयर किया गया था. जिसके कैप्शन में लिखा था, “फुलेरा की राजनीति के गंदे पानी से गुजरते हुए, अभिषेक अपनी निष्पक्षता बनाए रखने की पूरी कोशिश करते हैं#Panchayat3OnPrime #AreYouReady #PrimeVideoPresents.”

पंचायत सीजन 3 में जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक और सुनीता राजवार प्रमुख भूमिकाओं में होंगे.

Panchayat 3

दिलचस्प बात यह है कि पंचायत 3, साल 2024 की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है. इसमें जिंतेद्र कुमार की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आएगी.

Also Read- Panchayat 3 OTT Release Date: पंचायत 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >