Battle Of Galwan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं. इन दिनों उनकी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. दरअसल, मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है और इसका नया टाइटल भी ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दिया है. एक्टर सलमान खान ने खुद इस मूवी का एक पोस्टर जारी किया है, जिसपर बदला हुआ टाइटल दिख रहा है.
‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम
सलमान खान फिल्म्स ने सोमवार को अपनी चर्चित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नए टाइटल का ऐलान किया. अब यह फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस नाम से सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने फिल्म का एक नया और दमदार पोस्टर भी जारी किया है. इस पोस्टर में न सिर्फ फिल्म के नए नाम की झलक मिलती है, बल्कि एक ऐसा मैसेज भी दिखाई देता है जो आज के समय में काफी अहम माना जा रहा है.
नए टाइटल में छिपा है खास मैसेज
फिल्म के नए नाम के साथ दी गई टैगलाइन “May War Rest in Peace” भी काफी चर्चा में है. इस टैगलाइन के जरिए एक गहरा संदेश देने की कोशिश की गई है. इसका मतलब सिर्फ युद्ध या संघर्ष की कहानी दिखाना नहीं है, बल्कि दुनिया में शांति की उम्मीद और जरूरत को भी सामने लाना है. फिल्म की कहानी जहां गलवान घाटी की घटना से प्रेरित बताई जा रही है, वहीं इसका मैसेज सिर्फ युद्ध की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ह्यूमन इमोशन को भी दर्शाता है.
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के टाइटल अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. कई लोग फिल्म के नए नाम और इसके पीछे छिपे मैसेज की सराहना कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि यह टाइटल फिल्म को सिर्फ एक वॉर ड्रामा नहीं बल्कि एक मजबूत इमोशनल स्टोरी के रूप में भी पेश करता है.
यह भी पढे़ं: दीपिका पादुकोण ऑस्कर में गयी या नहीं? रेड कार्पेट वाली तस्वीर की क्या है सच्चाई?
