Shivangi Joshi ने मोहसिन खान संग अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा

1 / 1
Shivangi Joshi ने मोहसिन खान संग अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा
फुल स्क्रीन में देखें

Shivangi Joshi ने मोहसिन खान संग अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा

शिवांगी जोशी इन-दिनों बालिका वधू में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि आज भी उन्हें नायरा के तौर पर ही अधिक जाना जाता है. वह इस कैरेक्टर से काफी अटैच है.

टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी इन दिनों डेली सोप ‘बालिका वधू 2’ में अपना जलवा बिखेर रही है. इस शो में ऑडियंस को उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है. हालांकि शिवांगी अब भी अपने पिछले कैरेक्टर नायरा से आगे नहीं बढ़ी हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मैंने पांच साल तक काम किया है. ‘यह मेरे दिल के करीब है और हमेशा रहेगा’.

शिवांगी जोशी ने यह भी खुलासा किया कि वह अभी भी अपने पिछले शो के सभी कलाकारों के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, “मैं अभी भी टीम के संपर्क में हूं. वे मेरे परिवार की तरह हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि वह मोहसिन खान के संपर्क में भी है. हालांकि अभी समय कम मिलता है, इसलिए हम ज्यादा बात नहीं करते हैं.

आपको बता दें कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के अफेयर की खबरे एक वक्त खूब उड़ी थी. ऐसे में जब शिवांगी से मोहसिन संग रिश्ते की सच्चाई पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि रहने दीजिए, लेकिन फिर विनम्रता के साथ बोला कि ‘यह अच्छा है और यह हमेशा अच्छा रहा है.

शिवांगी जोशी ने कहा कि “मैं एक संवेदनशील और अति-भावनात्मक व्यक्ति हूं. ऐसे में रिश्ते से आगे बढ़ना मुश्किल होता है. जब रिश्ता या दोस्ती नहीं चलती तो दुख होता है.” वह एक किस्सा साझा करती है कि जब उन्होंने अपने घर पर अपना “पसंदीदा फूलदान” तोड़ दिया था, तो उन्हें बहुत ज्यादा बुरा लगा था. मैं जब बहुत इमोशनल हो जाती हूं तो रोने लगती हूं. इसलिए मैं सिर्फ इमोशनल ही रहना चाहती हूं’.

आपको बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का कैरेक्टर दर्शकों को काफी पसंद था. इस शो में उनकी और मोहसिन की जोड़ी के ऑडियंस फैन थे. दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होती थी. हालांकि शो में एक गैप आने के कारण शिवांगी और मोहसिन को शो से अलविदा कहना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >