Bajrangi Bhaijaan 2: कबीर खान ने सीक्वल की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- नई कहानी की ताकत…

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान की बजरंगी भाईजान ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसे फैंस से लेकर दर्शकों का भी खूब सारा प्यार मिला था. इसके सीक्वल को लेकर आए दिन खबरें आती है. अब कबीर खान ने बताया कि बजरंगी भाईजान 2 कब बनेगा.

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान साल 2018 की बड़ी हिट रही. यह अब तक की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और चौथी सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में जानी जाती है. ये एक दयालु व्यक्ति बजरंगी की कहानी है, जो एक मूक पाकिस्तानी लड़की को उसके परिवार से मिलाने में मदद करता है.

क्यों सलमान खान संग कबीर की फिल्में होती है सुपरहिट

ट्यूबलाइट में आखिरी बार काम करने के बाद फैंस फिल्म निर्माता कबीर खान और सलमान खान के दोबारा साथ आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 2012 में ‘एक था टाइगर’ और 2015 में ‘बजरंगी भाईजान’ का निर्देशन करने वाले कबीर ने हाल ही में शेयर किया कि उनकी साथ की फिल्में इतनी सफल क्यों रही हैं. उन्होंने बताया कि वे भाग्यशाली हैं कि लोग उनकी बनाई कहानियों और कैरेक्टर से जुड़े हुए हैं. कबीर ने यह भी स्वीकार किया कि सलमान खान की पॉपुलैरिटी ने उनकी फिल्मों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

बजरंगी भाईजान को लेकर कबीर खान ने दिया क्या अपडेट

कई दिनों से मनोरंजन जगत में बजरंगी भाईजान के सीक्वल को लेकर चर्चा हो रही है. इसपर बात करते हुए कबीर खान ने अपना रुख स्पष्ट किया. उनका मानना ​​है कि हर सफल फिल्म को सीक्वल की जरूरत नहीं होती. कबीर ने बताया कि उनकी हर हिट फिल्म के बाद लोगों ने सीक्वल बनाने का सुझाव दिया, चाहे वह न्यूयॉर्क हो, एक था टाइगर हो या बजरंगी भाईजान हो. हालांकि, उन्होंने कभी इसका पालन नहीं किया. उनका मानना है कि जब एक अच्छी कहानी पास में आएगी और वो करने योग्य होगा, तभी कुछ हो सकता है.

कब बनेगी कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का सीक्वल

कबीर ने ये भी बताया कि वह बजरंगी भाईजान का सीक्वल बनाने पर तभी विचार करेंगे जब ऐसी स्क्रिप्ट आएगी, जो कहानी को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त होगी. उन्होंने कहा कि फैसला सिर्फ पहली फिल्म की सफलता के आधार पर नहीं बल्कि नई कहानी की ताकत के आधार पर होना चाहिए. इस बीच, कबीर खान की आखिरी निर्देशित फिल्म चंदू चैंपियन थी.

Also Read- Bajrangi Bhaijaan 2 में फिर नजर आएंगे सलमान खान, डायरेक्टर कबीर खान ने कह दी बड़ी बात

Also Read- Bajrangi Bhaijaan 2: क्या ‘सिकंदर’ के बाद बजरंगी भाईजान 2 में नजर आएंगे सलमान खान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >