टटीरी सॉन्ग कॉन्ट्रोवर्सी पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, बीते कुछ हफ्तों को बताया टफ

Badshah Song Controversy: बादशाह इन दिनों अपने मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने मुश्किल दौर पर खुलकर बात की और कहा कि बीते कुछ हफ्ते उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहे. लंदन कॉन्सर्ट में फैंस के प्यार ने उन्हें संभाला और अब वह जल्द नया म्यूजिक लेकर वापसी करने की तैयारी में हैं. जानिए उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में…

Badshah Song Controversy: चमक-दमक भरी दुनिया में दिखने वाली जिंदगी हमेशा उतनी आसान नहीं होती, जितनी बाहर से नजर आती है. हाल ही में बादशाह ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए यही सच्चाई सामने रखी है. रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने लंदन में एक कॉन्सर्ट के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने मुश्किल समय के बारे में खुलकर बात की.

रैपर बादशाह की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

मुश्किलों के दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा

बादशाह ने बताया कि बीते कुछ हफ्ते उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे. उन्होंने कहा कि बाहर से उनकी जिंदगी जितनी परफेक्ट लगती है, अंदर से उतनी ही जटिल होती है. कैमरे के पीछे बहुत कुछ ऐसा होता है, जिसे संभालना आसान नहीं होता. उन्होंने यह भी माना कि इस दौरान उन्होंने खुद को समझने की कोशिश की और बहुत कुछ सीखा. हालांकि, लंदन के O2 एरिना में परफॉर्म करते वक्त उन्हें अपने फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला, जिसने उनका हौसला फिर से बढ़ा दिया.

टटीरी सॉन्ग कॉन्ट्रोवर्सी और दूसरी शादी रही चर्चा में

बादशाह ने कहा कि जब वह स्टेज पर गए, तो फैंस की एनर्जी और प्यार ने उन्हें याद दिलाया कि वह इस सफर में क्यों हैं और उनका मकसद क्या है. बता दें हाल ही में उनके गाने ‘टटीरी’ को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और बाद में माफी भी मांगनी पड़ी. इसके अलावा ईशा रिखी के साथ उनकी शादी की खबरें भी चर्चा में रहीं. इन सब उतार-चढ़ाव के बीच बादशाह अब आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रखने जा रहे हैं और जल्द ही नया म्यूजिक लेकर आएंगे, जिसमें उनके इमोशंस और मेहनत साफ नजर आएगी.

यह भी पढे़ं: अक्षय खन्ना के बर्थडे पर देखिए उनकी 5 शानदार फिल्में, धुरंधर भूल जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >