अचानक माफी क्यों मांगने लगे बादशाह? जानिए क्या है टटीरी सॉन्ग कॉन्ट्रोवर्सी

Badshah Song Controversy: बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. गाने के लिरिक्स और वीडियो को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई. इस मामले में एफआईआर तक दर्ज करायी गयी है. अब खुद बादशाह बैकफुट पर आ गये हैं और लोगों से माफी मांगी है. जानिए बादशाह ने क्या कहा है?

Badshah Song Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना “टटीरी” सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. गाने के कुछ लिरिक्स और वीडियो को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला बढ़ गया. अब इस पूरे विवाद के बीच बादशाह ने सामने आकर सफाई दी है और माफी भी मांगी है.

बादशाह ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

शनिवार को बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके नए गाने के एक हिस्से से कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. खासतौर पर हरियाणा के लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है. वीडियो में बादशाह कहते हैं, “मैं सबसे पहले ये साफ करना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं. मेरी बोली, खान-पान और रहन-सहन सब कुछ हरियाणा से जुड़ा हुआ है. मुझे अपनी जड़ों पर गर्व है और मैं खुद को एक प्राउड हरियाणवी मानता हूं. मेरा कभी भी इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में गलत या आपत्तिजनक बात कहूं.”

हिप-हॉप स्टाइल का दिया हवाला

बादशाह ने आगे कहा कि वह हिप-हॉप जॉनर से आते हैं, जहां कई बार लिरिक्स का इस्तेमाल अपने कॉम्पिटीशन या प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाने के लिए किया जाता है. उन्होंने साफ किया कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द किसी महिला या बच्चे के लिए नहीं थे और वह कभी भी ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते. बादशाह ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा कोशिश की है कि हरियाणा की संस्कृति और पहचान को देश-दुनिया में आगे लेकर जाएं. अगर गाने के किसी हिस्से से किसी को ठेस पहुंची है तो वह दिल से माफी मांगते हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग उन्हें हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर देंगे.

गाने को लेकर क्यों हुआ विवाद?

दरअसल, गाने ‘टटीरी’ की एक लाइन को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. इस लाइन में कहा गया था, “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने पर.” इतना ही नहीं, गाने के वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने नाबालिग लड़कियों को हरियाणा रोडवेज बस पर चढ़कर नाचते हुए और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया था, जिसे लेकर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की. विवाद बढ़ने के बाद मामले में FIR भी दर्ज कराई गई और हरियाणा स्टेट कमिशन फॉर वूमन ने बादशाह को समन जारी कर 13 मार्च तक पेश होने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें: बुरे फंसे बादशाह! इस गाने पर आया नोटिस, जानिए क्या है मामला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >