Badshah: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर बादशाह का कट गया भारी-भरकम चालान, रैपर बोले- मैंने थार तो..

Badshah: बॉलीवुड रैपर बादशाह आज उस वक्त विवादों में घिर गए, जब खबर आई कि गुरुग्राम में सड़क के गलत साइड में गाड़ी चलाने के लिए उन पर 15 हजार का चालान बनाया गया है. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Badshah: लोकप्रिय रैपर बादशाह हाल ही में उस समय इंटरनेट पर छा गए, जब ऐसी खबरें आईं कि उनकी कार पर कई ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए 15 हजार का जुर्माना लगाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह 15 दिसंबर को गुरुग्राम में सिंगर करण औजला के म्यूजिक इवेंट में गए थे, लेकिन जिस महिंद्रा थार गाड़ी में वह बैठे थे, उसमें नियमों का उल्लंघन किया गया था. जिसमें सड़क के गलत तरफ गाड़ी चलाने, तेज संगीत बजाने और लापरवाही से गाड़ी चलाने शामिल है. इसलिए उन पर 15,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था.

चालाना कटने पर क्या बोले रैपर बादशाह

अब रैपर ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से इनकार किया और कहा कि उनके पास थार नहीं है. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बादशाह ने लिखा, “भाई, थार तो है नहीं मेरे पास, ना मैं ड्राइव कर रहा था उस दिन. मुझे सफेद वेलफायर में ले जाया जा रहा था और हम हमेशा जिम्मेदारी से गाड़ी चलाते हैं, चाहे गाड़ियां चाहे गेम.”

किसके नाम पर गाड़ी है रजिस्टर्ड

गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र विज ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “थार पानीपत के एक व्यक्ति दीपेंद्र हुडा के नाम पर पंजीकृत था और वह इसे चला रहा था. खतरनाक ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग सहित मोटर वाहन अधिनियम की तीन धाराओं के तहत हुडा के खिलाफ कुल ऑनलाइन जुर्माना 15,500 का था. बादशाह शोबिज की दुनिया में एक पॉपुलर नाम हैं. उन्हें ‘सोलमेट’, ‘कर गई चुल’, ‘गेट अप जवानी’, ‘मैं आगया’, ‘डीजे वाले बाबू’, ‘सनक’, ‘नैना’, ‘गर्मी’ और ‘अख लड़ जावे’ जैसे कई हिट ट्रैक देने के लिए जाना जाता है.

Also Read- Badshah: हानिया आमिर संग रिलेशनशिप पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा बहुत अच्छा कनेक्शन…

Also Read- Oscars 2025 की रेस से बाहर हुई लापता लेडीज, इस हिंदी फिल्म ने मारी धांसू एंट्री, अभी जान लें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >