Bade Miyan Chote Miyan या फिर Maidaan… बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म मारेगी बाजी, यहां जानें

Bade Miyan Chote Miyan vs Maidaan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 11 अप्रैल को अजय देवगन की ‘मैदान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार है. दोनों फिल्मों में से कौन बेहतर ओपनिंग लेगा. आइये जानते हैं क्या कहते हैं एडवांस बुकिंग.

Bade Miyan Chote Miyan vs Maidaan Box Office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मूवी की टक्कर अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान से होने वाला है. दोनों ही फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म ने अब तक 42,000 से अधिक टिकटें बेची हैं. वहीं अजय देवगन की ‘मैदान’, जो उसी दिन रिलीज होगी, ने अबतक 16,000 टिकटें बेची हैं.


बड़े मियां छोटे मियां ने अब तक बेच डाली इतने टिकटें
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 42,252 टिकटें बेचीं, जिनकी कुल कीमत 1.05 करोड़ रुपये है. इनमें से 13,000 टिकट मंगलवार रात तक नेशनल चेन में बेचे गए थे. यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी. वहीं, मैदान की हिंदी रिलीज केवल 2डी और आईमैक्स प्रारूप में उपलब्ध होगी. अमित शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने देश भर में कुल 16,178 टिकट बेचे हैं, जिनमें से 9,000 नेशनल चेन में बेचे गए हैं. दोनों ही फिल्में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, क्योंकि अगले हफ्ते भी कोई बड़ी रिलीज नहीं है.


मैदान और बड़े मियां छोटे मियां के क्लैश पर क्या बोले अजय देवगन
‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ के बीच महत्वपूर्ण बॉक्स ऑफिस क्लैश पर चर्चा करते हुए, अजय देवगन ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं इसे क्लैश नहीं कहूंगा… अगर इसे क्लैश कहा जाता हैं, तो इसका मतलब है कि दो फिल्में एक ही दिन पर रिलीज नहीं होनी चाहिए. हालांकि कई बार आपको कमिटमेंट्स की वजह से ऐसा करना पड़ता है. दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं. हम सभी एक परिवार की तरह हैं, हम इसे क्लैश की तरह नहीं देख रहे हैं, एक बड़ा वीकेंड है और दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी.”

बड़े मियां छोटे मियां और मैदान के बारे में
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट ने एएजेड के सहयोग से किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं. दूसरी ओर, मैदान एक जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसकी पटकथा और निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है. इसका निर्माण आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता, बोनी कपूर और जी स्टूडियोज ने किया है. अजय देवगन, प्रियामणि और गजराज राव अभिनीत यह फिल्म 1952 और 1962 के बीच भारत में एक अग्रणी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी को दर्शाती है.

Also Read- Bade Miyan Chote Miyan: बदली ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज डेट, टिकट बुक करने से पहले जान लें नयी रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >