Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल की फिल्म एक ट्विस्ट के साथ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, जरूर करें एंजॉय

Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर बैड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. अगर अभी तक आपने ये मूवी नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर एक ट्विस्ट के साथ रिलीज हो चुकी है.

Bad Newz OTT Release: तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तब परेशान हो जाती है, जब उसे पता चलता है कि उसे पेट में दो पुरुष का बच्चा है. फिल्म में नेहा धूपिया, शीबा चड्ढा, गजराज राव, विजयलक्ष्मी सिंह और फैसल राशिद भी हैं. यह 2019 की फिल्म गुड न्यूज की अगली कड़ी है, जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं बैड न्यूज

अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो अब इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है. जी हां आपने सही पढ़ा. मूवी प्राइम वीडिये में रेंट पर उपलब्ध है. फिल्म को देखने के लिए आपको 349 रुपये देना होगा. यह निश्चित रूप से कई फैंस के लिए एक ट्रीट जैसा है, जो मूवी नहीं देख पाए हैं.

बैड न्यूज में ये स्टारकास्ट हैं मौजूद

आनंद तिवारी की ओर से निर्देशित, बैड न्यूज में विक्की कौशल ने तेजतर्रार अक्षिल चड्ढा की भूमिका निभाई, एनिमल फेम तृप्ति डिमरी ने सलोनी बग्गा की भूमिका निभाई और पंजाबी स्टार एमी विर्क ने बिब्बा मुंड गुरबीर पन्नू की भूमिका में नजर आए. नेहा धूपिया, शीबा चड्ढा और फैसल राशिद भी प्रमुख भूमिकाओं में थे.

क्या है बैड न्यूज की कहानी

फिल्म की कहानी हेट्रोपैटरनल सुपरफेकंडेशन के मामले पर प्रकाश डालती है. इसमें एक महिला को दिखाया गया है, जो अपने पूर्व पति और अपने नए प्रेमी से जुड़वा बच्चों से गर्भवती हो जाती है. गर्भावस्था के दौरान वह दोनों के साथ टाइम बिताती है और अपने लिए एक सही पार्टनर ढूढ़ती है. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिसपांस मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 113.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Also Read- Bad newz : एक ऐसी फिल्म जो हंसाए गी…रुलाए गी और…. दिल को छू जाएगी

Also Read- Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल की बैड न्यूज FLOP हुई या HIT, यहां जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >