Baby John On OTT: इस ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवण की बेबी जॉन, बिना देर किए करें एंजॉय

Baby John On OTT: एटली की ओर से निर्मित और वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. अब मूवी ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है. आइये जानते हैं कहां देख सकते हैं आप

Baby John On OTT: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर बेबी जॉन 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिसपांस मिला था, बावजूद इसके यह दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब रही. हालांकि अगर अभी तक आपने इस एक्शन थ्रिलर को नहीं देखा है, तो अब ओटीटी पर इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

ओटीटी पर रिलीज हुई बेबी जॉन

वरुण धवण की बेबी जॉन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म के स्टारकास्ट ने अनोखे अंदाज में इसकी अनाउंसमेंट की. ओटीटी दिग्गज ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वरुण के साथ सुरेश और वामीका गब्बी देखी जा सकती है. तीनों बारी बारी से गाते हैं, बेबी जॉन प्राइम वीडियो पर आ गया है. फैंस एक्शन थ्रिलर को देखने के लिए एक्साइटेड नजर आए. एक यूजर ने लिखा, ”वाह बहुत अच्छी फिल्म है.. इसे दोबारा जरूर देखूंगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एक्शन मूवी और एटली की हो… तो देखना बनता ही है.”

बेबी जॉन ओटीटी रिलीज

बेबी जॉन को एटली की ओर से प्रस्तुत किया गया है और ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले निर्माता प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे की ओर से समर्थित है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्रिसमस ट्रीट होने की उम्मीद थी. हालांकि यह बुरी तरह पिट गई और इसने महज 34 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो काफी निराशानजक था.

बेबी जॉन के बारे में

बेबी जॉन में वरुण ने डीसीपी सत्या वर्मा और जॉन का किरदार निभाया था. इसमें जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव और शीबा चड्ढा भी थे. एक्शन थ्रिलर में सलमान खान ने कैमियो भी किया था. बेबी जॉन की असफलता पर राजपाल यादव ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर यह रीमेक नहीं होती, तो ब्लॉकबस्टर जाती.

यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी छावा की रफ्तार, 5वें दिन कमाई महज इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >