गे कैरेक्टर के बाद अब ‘गायनेकोलॉजिस्ट’ बनेंगे आयुष्मान खुराना, साथ देंगी अलाया फर्नीचरवाला

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ को लेकर चर्चा में हैं. आयुष्मान की फिल्म बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रही. अब खबर आ रही हैं कि जल्द ही आयुष्मान गायनेकोलॉजिस्ट का किरदार बड़े पर्दे पर निभाते दिखाई देंगे.

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ को लेकर चर्चा में हैं. आयुष्मान की फिल्म बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रही. अब खबर आ रही हैं कि जल्द ही आयुष्मान गायनेकोलॉजिस्ट का किरदार बड़े पर्दे पर निभाते दिखाई देंगे. आयुष्मान का अगला प्रोजेक्ट जंगली पिक्चर के साथ होगा.

पिंकविला के अनुसार, आयुष्मान खुराना ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में गे रोल निभाने के बाद गायनेकोलॉजिस्ट के किरदार करेंगे. इस फिल्म में दर्शकों को सोशल कॉमेडी देखने मिलेगी और फिल्म का नाम स्त्री रोग विभाग होगा. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट अलाया फर्नीचरवाला होंगी और फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप करेंगी. फिल्म की पूरी कहानी गायनेकोलॉजिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी. इस फिल्म के साथ ही आयुष्मान खुराना जंगली पिक्चर्स के साथ तीसरी बार काम करेंगे. आयुष्मान ने जंगली पिक्चर्स के साथ बरेली की बर्फी और बधाई हो में काम किया था.

फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में गे लव स्टोरी दिखाई गई थी, जिसमें आयुष्मान ने गे का रोल निभाया था. उनके पार्टनर का रोल जीतेन्द्र कुमार ने निभाया था. वहीं, अलाया फर्नीचरवाला ने ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में आलिया के साथ तब्बू और सैफ अली खान ने अहम किरदार निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >