Avika Gor Pregnancy: पैपराजी को पोज देते-देते उल्टी करने लगीं अविका गौर, क्या देने वाली हैं खुशखबरी?

Avika Gor Pregnancy: अविका गौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के सामने अचानक असहज महसूस करती नजर आईं. उन्हें उल्टी जैसा फील हुआ. वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. जानिए पूरा मामला…

Avika Gor Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बालिका वधु से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका को लेकर पिछले कुछ समय से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया था. लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच फिर से तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं.

वीडियो ने बढ़ाए सवाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अविका गौर किसी इवेंट या पार्टी से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं. उनके साथ उनके पति मिलिंद चंदवानी भी नजर आ रहे हैं. दोनों पैपराजी के सामने रुककर फोटो के लिए पोज दे रहे होते हैं. इसी दौरान अचानक अविका के चेहरे के हावभाव बदल जाते हैं. ऐसा लगता है जैसे उन्हें अचानक उल्टी जैसा महसूस होता है. इसके बाद वह तुरंत साइड में मुड़ जाती हैं और उल्टी करने की कोशिश करती दिखाई देती हैं. यह देखकर मिलिंद तुरंत उनके पास पहुंचते हैं और उन्हें संभालते नजर आते हैं. इतना ही नहीं, मिलिंद कैमरा पर्सन से वीडियो रिकॉर्ड न करने की भी गुजारिश करते दिखते हैं. हालांकि तब तक यह पल कैमरे में कैद हो चुका था और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे गुड न्यूज से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सिर्फ एक संयोग बता रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि शायद जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है.

वीडियो पर यूजर्स का कमेंट

वहीं कुछ लोगों ने इसे ओवरएक्टिंग भी बताया और कहा कि यह सब कैमरे के सामने किया गया है. फिलहाल इस वीडियो के बाद एक बार फिर अविका गौर की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि इस मामले में एक्ट्रेस या उनके परिवार की ओर से कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढे़ं: शादी करते ही चमकी रश्मिका मंदाना की किस्मत, मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >