Ashish Chanchlani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाते हैं आशीष चंचलानी, करोड़ों में है नेटवर्थ

Ashish Chanchlani Net Worth: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी एक नए प्रोजेक्ट के साथ वापस आ गए हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज एकाकी की अनाउंसमेंट की. हॉरर कॉमेडी ड्रामा के लिए यूट्यूबर ने कई भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें लेखक, निर्देशक, निर्माता और मुख्य अभिनेता शामिल हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

Ashish Chanchlani Net Worth: भारत के पॉपुलर यूट्यूबर में से एक आशीष चंचलानी लगातार सुर्खियों में रहते हैं. चाहे वह उनकी कॉमेडी प्रतिभा हो, उनकी लैविश लाइफस्टाइल हो या फिर किसी विवाद में उनका शामिल होना हो, आशीष लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं. एक छोटे से शहर से यूट्यूब सेंसेशन बनने तक का उनका सफर वाकई प्रेरणादायक है.

कितने करोड़ के मालिक हैं आशीष चंचलानी

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो आशीष चंचलानी की अनुमानित कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये (लगभग 4 मिलियन अमरीकी डॉलर) है. यह कमाई उनके YouTube चैनल, ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोग्राम और लाइव इवेंट से होती है. इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यूट्यूबर के लाखों सब्सक्राइबर्स हैं. वह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले YouTubers में से एक हैं.

यूट्यूब से कितनी कमाई करते हैं आशीष चंचलानी

आशीष की YouTube जर्नी साल 2009 में शुरू हुई, जब उन्होंने अपना चैनल बनाया. उन्होंने फनी कंटेंट डालने शुरू किए, जो जल्द ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई. उनके चैनल आशीष चंचलानी वाइन्स पर आज की तारीख में 29 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. कमाई की बात करें तो यूट्यूब से वह एक महीने में 14-20 लाख तक कमाते हैं.

कितने पढ़ें-लिखे हैं आशीष चंचलानी

आशीष चंचलानी का जन्म 8 दिसंबर, 1993 को महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हुआ था. उन्होंने नवी मुंबई में दत्ता मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई की. हालांकि उनका ड्रीम कंटेंट क्रिएटर बनना ही था. जिसके लिए उन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ी और यूट्यूब शुरू किया.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Teaser Review: अक्षय कुमार की कॉमेडी हाउसफुल फ्लॉप हुई या हिट, टीजर देख क्या बोली पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >