Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आषा भोसले इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. 92 वर्षीय सिंगर को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वे चेस्ट इन्फेक्शन से जूझ रही हैं. उनकी पोती जनाई भोसले ने फैंस को अपडेट देते हुए उम्मीद जताई है कि आशा ताई जल्द ही ठीक हो जाएंगी.
8 दशक का सुनहरा करियर
आशा भोसले का करियर बेहद शानदार रहा है. वे पिछले 8 दशकों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं और अपनी गायकी से करोड़ों दिलों पर राज कर चुकी हैं. उन्होंने अब तक 11,000 से 12,000 गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. उनका नाम Guinness World Records में भी दर्ज हो चुका है.
10 साल की उम्र में शुरू हुआ सफर
बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले ने महज 10 साल की उम्र में ही अपना पहला गाना गाया था. साल 1943 में उन्होंने मराठी फिल्म माझा बाल के लिए “चला चला नव बाला” गीत रिकॉर्ड किया था. इस गाने के संगीतकार दत्ता दावजेकर थे. खास बात यह रही कि इस फिल्म में उनकी बड़ी बहन Lata Mangeshkar ने अभिनय भी किया था.
बॉलीवुड में ऐसे मिली पहचान
आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा में 1948 की फिल्म चुनरिया से कदम रखा, जिसमें उन्होंने “सावन आया” गाया. इसके बाद 1949 में फिल्म रात की रानी में उनका पहला सोलो हिंदी गाना सुनने को मिला. हालांकि, उन्हें असली पहचान 1953 में आई फिल्म परिणीता से मिली. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
92 साल की उम्र में भी एक्टिव
आशा भोसले की खासियत यह है कि वे आज भी संगीत के प्रति उतनी ही समर्पित हैं. 91 साल की उम्र में भी उन्होंने “सैंया बिना” गाना रिकॉर्ड किया, जिसमें उनकी पोती जनाई भोसले भी नजर आईं. यह उनकी संगीत के प्रति जुनून और ऊर्जा को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: क्यों अस्पताल में एडमिट हुईं दिग्गज गायिका आशा भोसले? पोती ने दी जानकारी
