4 महीने बाद ही आरती सिंह की शादी में मचा तूफान, पति संग तलाक की खबरों पर गोविंदा की भांजी बोली- मैं दुखी…

गोविंदा की भांजी आरती सिंह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि आरती और उनके पति दीपक चौहान के बीच कुछ ठीक नहीं है. अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बिग बॉस फेम आरती सिंह ने 25 अप्रैल को मुंबई में धूम-धाम के साथ बिजनेसमैन दीपक चौहान संग शादी की. आरती, कृष्णा अभिषेक की बहन और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी है. आरती शादी के बाद बहुत खुश है और अक्सर पति संग रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. वहीं, इन सबके बीच सोशल मीडिया पर आरती और दीपक के तलाक की खबरें आ रही है, जिससे फैंस परेशान हो गए. फैंस समझ नहीं पा रहे कि उनके बीच क्या गलत हो क्या, जो वो तलाक ले रहे. अब इसपर आरती ने रिएक्ट किया.

क्या शादी के 4 महीने बाद ही पति दीपक से तलाक ले रही आरती सिंह

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आरती सिंह ने तलाक की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. आरती ने कहा, ”मुझे समझ नहीं आता कि ऐसी खबरें कहां से आती है. मैं बहुत दुखी हुई जब ऐसी खबरें आई. लेकिन मैं ऐसे लोगों को मेरा नजर पट्टू मानती हूं. हम हैप्पी है, कोई परेशान नहीं है.”

आरती सिंह की शादी को कितने महीने हुए

आरती सिंह ने बताया कि रविवार को उसकी शादी को चार महीने हो गए. एक्ट्रेस ने कहा, ”जैसा सोचा था वैसा ही हुआ. हम लोग बड़ी शादी नहीं चाहते थे. मैं एक सिंपल शादी चाहती थी इस्कॉन में और ऐसा ही हुआ. मैं बहुत खुश हूं. साथ ही कहा कि दीपक बहुत अच्छे है और हम दोनों दोस्त की तरह है. जब आप दोस्त बन जाते हैं, तब सबकुछ आसान हो जाता है.”

आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी में कौन-कौन आया था

दोनों की शादी में कपिल शर्मा, गोविंदा, रश्मि देसाई अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, राजीव ठाकुर, शेफाली जरीवाला, विशाल आदित्य सिंह, हिंदुस्तानी भाऊ सहित कई अन्य सेलेब्स आए थे.

Also Read- शादी के बाद दीपक चौहान संग रोमांटिक हुई आरती सिंह, कार में एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे न्यूली वेड कपल

Also Read- भांजी आरती सिंह की शादी में गोविंदा ने लगाये चार चांद, कृष्णा अभिषेक बोले- मामा आये बहुत खुशी हुई, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >