Armaan Malik के बेटे जैद को हुई ये गंभीर बीमारी, फूट-फूटकर रोई कृतिका, बोली- किसी का श्राप…

Armaan Malik: अरमान और कृतिका मलिक के बेटे जैद को एक गंभीर बीमारी हुई है. जिसको लेकर फैमिली वाले काफी परेशान है. कृतिका को एक व्लॉग में रोते हुए भी देखा गया.

Armaan Malik: अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. यूट्यूबर की दो पत्नियां है, जिनका नाम कृतिका और पायल है. तीनों ने बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लिया था और उस वक्त कई विवादों का हिस्सा बन गए थे. कपल के चार बच्चें हैं, जिनका नाम जैद, तूबा, अयान और चीकू है. अब कृतिका मलिक ने अपने यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया है कि उनके बेटे जैद को एक गंभीर बीमारी हो गई है. वह फूट फूटकर रोती हुई भी नजर आई.

कृतिका और अरमान मलिक के बेटे को हुई ये गंभीर बीमारी

अरमान और कृतिका के बेटे जैद को रिकेट्स है. यह हड्डियों का एक रोग है, जिसमें बच्चों की हड्डियां मुलायम हो जाती हैं. जिससे वे आसानी से टूट सकती हैं. यह आमतौर पर विटामिन डी, कैल्शियम और फास्फोरस की कमी के कारण होता है. इस खबर से मलिक परिवार टूट गया है और कृतिका तो रोती हुई भी नजर आई. उसने कहा कि जैद उसकी जान है और वह उसके बिना कभी भी नहीं रह सकती है. पायल ने कहा कि उनको इतनी सारी बीमारी है, एक और हो जाती तो क्या हो जाता, लेकिन उनके बच्चों को कभी कुछ न हो.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कृतिका ने फैंस को दी ये हिदायत

मलिक फैमिली ने फैंस से भी गुजारिश की है, कि वह कभी भी बच्चों के बारे में बुरा न बोले. वह ये भी कहती हैं कि ये किसी के श्राप का नतीजा है. मलिक परिवार की ओर से शेयर किए गए नए ब्लॉग में, कृतिका और पायल आगे की ट्रीटमेंट के लिए जैद को अस्पताल भी ले गए. वीडियो में जैद अपनी बीमारी के लिए अलग-अलग टेस्ट देते वक्त रोते हुए नजर आ रहे हैं. छोटे बच्चे की हालत कृतिका के दिल को दहला देती है.

कब हुआ था जैद का जन्म

जैद का जन्म 6 अप्रैल, 2023 को हुआ था. वह कृतिका और अरमान मलिक के बेटे हैं. जन्म के बाद से ही वह बीमार रहा करते थे. कृतिका ने अपने व्लॉग्स में हमेशा अपने बेटे की हेल्थ प्रोब्लम पर बात की थी. हालांकि वह अब ठीक हो ही रहे थे कि एक अलग परेशानी आ गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >