Payal Malik Video: अरमान मलिक की पहली पत्नी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, धोए बर्तन, जानें पूरा मामला

Payal Malik Video: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रतियोगी पायल मलिक एक बार फिर विवादों का हिस्सा बन गई है. एक्ट्रस को इस वजह से माफी मांगनी पड़ी. उन्होंने रोते हुए कहा कि वह अपनी बेटी के लिए काली माता बनी थी, जिसपर लोगों ने आपत्ति जताई.

Payal Malik Video: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल एक वीडियो को लेकर बुरी फंस गई. दरअसल एक्ट्रेस अपनी बेटी को खुश करने के लिए काली माता बनी थी. उन्होंने पूरा गेटअप लिया. हालांकि कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं इससे आहत हुई. जिसके बाद उन्हें पटियाला के काली माता मंदिर में माफी मांगने के लिए बुलाया गया. यहां पायल अपना रोना कंट्रोल नहीं कर पाई और कहा कि गलती से किए गए इस कृत्य के लिए कोई भी सजा स्वीकार करने के लिए तैयार हूं. इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ अरमान और बेटी तुबा भी थी.

पायल को क्यों मांगनी पड़ी माफी

पायल मलिक ने देवता के सामने मत्था टेका और लोगों और धार्मिक समुदायों दोनों से क्षमा मांगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. मीडिया से बात करते हुए पायल ने कहा कि उन्हें एहसास है कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है. उन्होंने कहा, “मैं हाथ जोड़कर सभी से सच्चे दिल से माफी मांगती हूं. उम्मीद करती हूं कि कोई ऐसी गलती दोबारा न दोहराए.” पायल मलिक ने माफी मांगने के बाद मंदिर में सेवा की. उन्होंने बर्तन साफ किए और सभी भक्तों को भोजन परोसा. यूट्यूबर ने इसके कुछ वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया. फैंस उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.

क्यों पायल बनी थी काली माता

पायल ने यह भी बताया कि यह वीडियो लगभग तीन महीने पहले बनाया गया था. देवी काली का अवतार धारण करने का मकसद सिर्फ उनकी बेटी तुबा को खुश करना था, क्योंकि वह उनकी पूजा करती है. यूट्यूबर ने यह भी कहा कि यह वीडियो वह डिलीट कर चुकी हैं. हालांकि कुछ अन्य पेजो ने इस सेव कर लिया है और अब वह अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिर से शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: श्रद्धा कपूर को हुई सैयारा से आशिकी… ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, इसे 5 बार देख…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >