Arjun Rampal: 7 साल की डेटिंग के बाद अर्जुन रामपाल ने Gabriella से रचाई शादी, गोवा UCC के तहत कराया रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर Arjun Rampal और उनकी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने 7 साल के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने नॉर्थ गोवा के मापुसा सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत कानूनी रूप से शादी रजिस्टर कराई.

Arjun Rampal Married to Longtime Girlfriend Gabriella: अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ 7 साल की डेटिंग के बाद शादी रजिस्टर कराई. दोनों ने नॉर्थ गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

Arjun Rampal Registeted Married in Goa: गोवा में की रजिस्टर्ड मैरिज 

आपको बता दें, गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं और फिलहाल अर्जुन और गैब्रिएला पणजी के पास सुकोरो गांव में रह रहे हैं.  सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने मीडिया को बताया कि इस शादी का रजिस्ट्रेशन गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत किया गया है.

">

Arjun and Gabriella's Casual Look: अर्जुन और गैब्रिएला का कैजुअल लुक 

अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड  गैब्रिएला शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कैजुअल कपड़ों में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे. अधिकारी के मुताबिक, शादी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्होंने स्थानीय कोर्ट के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से विशेष अनुमति ली थी. इस अनुमति के जरिए स्थानीय कानून के तहत पहले और दूसरे सिग्नेचर के बीच जरूरी 15 दिनों की अवधि को माफ किया गया.

हालांकि, शादी का आधिकारिक सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जोड़े को दिया जाएगा.

Arjun and Gabriella's Relationship With His Daughter: अर्जुन की बेटियों के साथ गैब्रिएला का रिश्ता

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल की बेटियों माहिका और मायरा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की थी. रिया चक्रवर्ती के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों ने हमेशा उन्हें अपनापन दिया है.

गैब्रिएला ने कहा कि उन्हें कभी माहिका और मायरा को यह समझाने की जरूरत नहीं पड़ी कि उन्हें उनकी इज्जत करनी चाहिए. दोनों के साथ उनका रिश्ता स्वाभाविक रूप से बना है. उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत से ही उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि लड़कियों पर किसी तरह का दबाव न हो और वे अपनी सहजता के अनुसार उनके साथ घुल-मिल सकें.

गैब्रिएला ने माहिका और मायरा को मजेदार और प्यारा बताते हुए कहा कि वह खुद को काफी हद तक जेन-जी की सोच के करीब मानती हैं. इसलिए उन्हें लगता है कि वह दोनों की भाषा और सोच को आसानी से समझ पाती हैं.

About Arjun and Gabriella: अर्जुन और गैब्रिएला के बारे में 

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला 7-8 साल से एक-दूसरे के साथ हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी साथ नजर आते हैं. अब गोवा में शादी का रजिस्ट्रेशन होने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को कानूनी रूप भी दे दिया है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर’, अर्जुन रामपाल ने बताया सफलता के बाद कैसा है टीम का हाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >