Arijit Singh: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की वजह ग्रह-नक्षत्र तो नहीं? ज्योतिष का दावा- सिंगर पर चल रही साढ़े साती

Arijit Singh: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया है. इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद चर्चाएं तेज हो गयी हैं. ज्योतिष ने भी एक दावा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि सिंगर के इस फैसले के पीछे ग्रह-नक्षत्र का चाल है. पढ़ें ज्योतिष ने क्या कहा?

Arijit Singh: बॉलीवुड में अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह को लेकर मंगलवार को ऐसी खबर आई, जिसने फैंस को चौंका दिया. रोमांटिक और दर्द भरे गानों के लिए मशहूर अरिजीत ने अचानक गायकी से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर साफ कहा कि अब वह नए गानों में प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम नहीं करेंगे.

साढ़े साती के दौर से गुजर रहे हैं अरिजीत

अरिजीत के इस फैसले को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं. इसी बीच ज्योतिषी यशराज शर्मा का दावा सामने आया है. उनका कहना है कि इस वक्त अरिजीत सिंह साढ़े साती के दौर से गुजर रहे हैं. ज्योतिष के मुताबिक, अरिजीत का चंद्रमा मीन राशि में है, यही वजह है कि उनके गानों में इतनी गहराई, इमोशन और उदासी झलकती है. शर्मा बताते हैं कि मीन राशि के लोग अक्सर सादा जीवन पसंद करते हैं और बिना किसी शोर-शराबे के चीजों को छोड़ देना जानते हैं, जो अरिजीत की लाइफस्टाइल में साफ दिखता है. प्रभात खबर इस तरह की बातों का कोई दावा नहीं करता है. यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के अनुसार खबर तैयार की गयी है.

अरिजीत ने श्रोताओं के नाम लिखा खत

अपने इंस्टाग्राम नोट में अरिजीत ने लिखा कि नए साल के मौके पर वह सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद कहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इतने सालों तक मिला प्यार उनके लिए बहुत मायने रखता है और अब वह नए प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे. उन्होंने इसे अपने करियर का एक खूबसूरत सफर बताया और भगवान का शुक्रिया अदा किया.

अरिजीत के इस साल के सॉन्ग

इस ऐलान के बाद फैंस उदास जरूर हैं, लेकिन कई लोग इसे सिर्फ एक ब्रेक मान रहे हैं. खास बात यह है कि इस साल अरिजीत की आवाज पहले ही कई गानों में सुनाई दे चुकी है, जिनमें ‘सितारे’, ‘घर कब आओगे’, ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ और ‘मातृभूमि’ जैसे गाने शामिल हैं. सलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का ‘मातृभूमि’ गाना ऑडियो में तो खूब पसंद किया गया, हालांकि वीडियो को लेकर लोगों की राय मिली-जुली रही.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh Next Plan: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद ये काम करने जा रहे अरिजीत सिंह, पहले ही जताई थी इच्छा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >