Arijit Singh: रंग दे तू मोहे गेरुआ गाने की वजह से कोलकाता में अरिजीत सिंह का शो रद्द!BJP ने लगाया ये आरोप

Arijit Singh Show Cancelled: कोलकाता के इको पार्क में अरिजीत सिंह का म्यूजिक कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है. इससे सियासी विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी ने आरोप लगाया कि सिंगर ने ममता बनर्जी के सामने ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ गाना, जिसके वजह से ये सब हुआ.

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) अपनी सुरीली आवाज और रोमांटिक लव सॉन्ग से हर किसी को दीवाना बनाते हैं. अपने स्टारडम और पॉपुलैरिटी के बावजूद भी अरिजीत बेहद डाउन टू अर्थ है. शायद इसी का नतीजा है कि अरिजीत की सोशल मीडिया पर आज करोड़ों फैन-फॉलोइंग है. दर्शक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब सिंगर एक नये विवाद को लेकर सुर्खियों में बन गए हैं.

अरिजीत सिंह का कार्यक्रम रद्द

दरअसल नये साल के मौके पर कोलकाता के इको पार्क में अरिजीत सिंह का एक सिंगिंग शो होने वाला था. जिसे अब रद्द कर दिया गया है. इस कार्यक्रम के रद्द होने के बाद एक सियासी विवाद शुरू हो गया है. भाजपा के अमित मालवीय ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि अरिजीत सिंह ने कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने अपना प्रसिद्ध गीत ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ गाया था. इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी. बता दें कि यह गाना शाहरुख खान-स्टारर दिलवाले का है और अरिजीत के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है.

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कही ये बात

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि अरिजीत सिंह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि जी-20 कार्यक्रम भी उसी क्षेत्र में निर्धारित है. कई विदेशी मेहमानों के उस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है.” मंत्री ने कहा, “अरिजीत सिंह के शो के लिए भारी भीड़ इकट्ठी होती और इसे संभालना मुश्किल होता. पुलिस को लगा कि इतना बड़ा आयोजन करने से कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती है.”


Also Read: फिल्मों में कभी बैकग्राउंड डांसर थीं काजल अग्रवाल, आज हैं साउथ की टॉप एक्ट्रेस, जानें उनके बारे में सबकुछ
18 फरवरी को होने वाला कार्यक्रम

अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट 18 फरवरी को होने वाला था, लेकिन अब सरकार ने कहा है कि शो को कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सलमान खान का एक शो भी उसी स्थान पर 20 जनवरी को आयोजित किया जाना है. भाजपा के अमित मालवीय ने आरोप लगाया, ‘अमिताभ बच्चन ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए जगह कम होने की बात कही थी. अरिजीत सिंह जिन्होंने मंच पर ममता बनर्जी के साथ रंग दे तू मोहे गेरुआ गाया था को अब पता लगा है कि इको पार्क में उनका शो एचआईडीसीओ एक सरकारी निकाय डब्ल्यूबी द्वारा रद्द कर दिया गया है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >