April OTT Releases: अप्रैल में मिलेगा हॉरर-क्राइम और थ्रिलर का डोज, ये फिल्में-वेब सीरीज हो रही हैं रिलीज

April OTT Releases: आपके अप्रैल के वॉचलिस्ट का इंतजाम हमने कर दिया है, हम लेकर आये है, एक ऐसी लिस्ट जिसमें कौन सी सीरीज कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसकी सारी जानकारी है, आइये एक नजर डालते हैं.

April OTT Releases: अप्रैल के महीने में गर्मियों के साथ एंटरटेनमेंट का तापमान भी बढ़ने वाला है. ओटीटी लवर्स के लिए ये महीना काफी धमाकेदार रहने वाला है, क्योंकि नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स लेकर आने वाले हैं, एक से बढ़ कर एक फिल्म्स और वेब सीरीज. लिस्ट में छोरी से लेकर टेस्ट शामिल है.

टेस्ट

नयनतारा, आर माधवन और सिद्धार्थ की ये स्पोर्ट्स ड्रामा 4 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. ये मूवी तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी. मूवी को एस. शशिकांत ने डायरेक्ट किया है.

छोरी 2

अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो छोरी आपके लिए परफेक्ट वॉच है. मूवी प्राइम वीडियो पर 11 अप्रैल 2025 से स्ट्रीम होगी और इसमें नुसरत भरूचा के साथ सोहा अली खान नजर आने वाली है. फिल्म के डायरेक्टर विशाल फुरिया है.

चमक 2: द कंक्‍लूजन

रोहित जुगराज चौहान की ओर से निर्देशित सीरीज 4 अप्रैल 2025 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. ये सीजन म्यूजिक, सीक्रेट्स और बदले की जबरदस्त कहानी को पेश करेगा. सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, मनोज पाहवा, मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विकी) पाल और अकासा सिंह हैं.

अदृश्यम 2

एजाज खान और पूजा गौर की स्पाई थ्रिलर सीरीज का दूसरा सीजन सोनी लिव पर 4 अप्रैल 2025 से स्ट्रीम होने वाला है. सीरीज के डायरेक्टर अंशुमान किशोर सिंह है.

मेरे हस्बैंड की बीवी

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरो में 21 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी. अप्रैल के महीने में ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म को मुदस्सर अजीजज ने डायरेक्ट किया था.

यह भी पढ़ें- Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >