Aaliyah Kashyap ने विदेशी बॉयफ्रेंड से की सगाई, जानिए कौन हैं अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद Shane Gregoire

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की सगाई हो चुकी है. आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग फोटोज पोस्ट की है. साथ ही एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है. फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

Aaliyah Kashyap Engagement: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के घर खुशियां आने वाली है. अनुराग की बेटी आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है. शेन ने आलिया को शादी के लिए प्रपोज किया है. इस बात की जानकारी आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी. इस खबर के वायरल होते ही हर कोई उन्हें शुभकानाएं और बधाईयां देने लगे. चलिए आपको बताते है अनुराग के होने वाले दामाद कौन है.

आलिया कश्यप ने शेयर की ये तसवीरें

आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है. पहली तसवीर में वह अपनी हीरे की अंगूठी को दिखाती नजर आ रही है. दूसरे फोटो में आलिया और शेन को एक-दूसरे को किस करते दिख रहे है. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, तो यह हुआ. मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे साथिन और अब मेरे मंगेतर के लिए! तुम मेरे जीवन का एकमात्र प्रेम हो. मुझे यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि वास्तविक और बिना शर्त प्यार कैसा लगता है. आपके लिए हां कहना सबसे आसान काम था जो मैंने कभी किया है और मैं अपना शेष जीवन आपके साथ बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, माय लव.

अनुराग कश्यप का कमेंट

शेन ग्रेगोइरे ने अपनी आलिया के पोस्ट का जवाब दिया और लिखा, “मेरे जीवन के प्यार से जुड़े रहने के लिए बहुत आभारी हूं, तुम्हें अभी और हमेशा के लिए प्यार करता हूं.” अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, बधाई हो. आलिया की बीएफएफ खुशी कपूर ने ये तसवीर अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाकर लिखा, मेरे सबसे अच्छे दोस्त की अभी सगाई हुई है.

Also Read: Singham Again के लिए विक्की कौशल ले रहे तगड़ी रकम! सिर्फ इतने दिन करेंगे शूटिंग
कौन हैं अनुराग कश्यप का होने वाला दामाद?

22 साल की आलिया कश्यप के मंगेतर शेन ग्रेगोइरे Rocket Powered Sound नाम की कंपनी के फाउंडर हैं रॉकेट पावर्ड साउंड के फाउंडर है. वो 23 साल के है और अमेरिकी उद्यमी है. तीन साल से आलिया और शेन एक-दूसरे को डेट कर रहे है. वहीं, आलिया अपने व्लॉग को लेकर चर्चा में रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >