Anupama Spoiler Alert: अनुपमा कुकिंग कंपटीशन में इस तरह से औरतों का बढ़ायेगी हौसला, आने वाला है नया ट्विस्ट

टीवी शो अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों का काफी पसन्द आने वाला है. अनुपमा कुकिंग कंपटीशन में भाग ले रही औरतों का हौसला बढ़ायेगी. वहीं बा अनुपमा को सपोर्ट करने के लिए आती है.

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguli) स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ का आने वाले एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. फिलहाल शो में दिखाया जा रहा है कि एक बार फिर से पाखी की वजह से अनुपमा और वनराज के बीच सुलह हो जाती है. हालांकि बा अब भी अनुपमा से नाराज है. इधर अनुपमा नंदिनी को अमेरिका जाने से रोकती है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज कपाड़िया और अनुपमा एक कुकिंग प्रतियोगिता को जज करने वाले होते है. इस प्रतियोगिता में दोनों अपने नये होटल के लिए कुछ कुक की तलाश करेंगे. अनुपमा को प्रतियोगिता में भाग लेने आई महिलाओं से कहती है कि शुरुआत में यह उनका और उनका परिवार था लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, यह केवल परिवार के बारे में था और कहीं न कहीं उसने खुद को खो दिया.

https://www.instagram.com/p/CU9oZb7IoW0/

अनुपमा औरतों का हौसला बढ़ाने के लिए कहती है, यह सभी महिलाओं की कहानी है लेकिन अब समय आ गया है कि जीवन में अपने लिए कुछ करें और अपने जीवन की किताब में सिर्फ एक पेज पर अपना नाम लिखें. शो के नये प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि जब सब प्रतियोगिता में बिजी हो जाते है तो अनुपमा को लगता है कि कोई आया है.

Also Read: The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’ इस खास शख्स के साथ दिखी पूल में, बिकिनी फोटोज से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

इस प्रतियोगिता में अनुपमा का साथ देने के लिए बा आती है और उन्हें देखकर वो बेहद खुश हो जाती है. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. अब देखना होगा कि सच में बा अनुपमा का साथ देगी या प्रतियोगिता में कोई हंगामा करेंगी.

पिछेल एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा और वनराज की लड़ाई से परेशान होकर पाखी रोने लगती है. जिसके बाद दोनों फैसला करते है कि अब वो अपने बच्चों के लिए नहीं लड़ेगे. दोनों पाखी से माफी मांगते है और एक बार फिर से घर में खुशियां देखने को मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >