Anupamaa Spoiler Alert : अनुपमा ने छोड़ा वनराज का घर, मुस्लिम बच्चे ने कान्हा बन दिया सब ठीक होने का संदेश

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. जहां वनराज के तानों के बाद अनुपमा घर छोड़ देती है. जिसके बाद शो एक बच्चे की एंट्री होती है, जो अनुपमा को सब ठीक होने की बात कहता है.

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ के एपिसोड्स काफी मजेदार और दिलचस्प हो गए है. शो में जबसे अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना की एंट्री हुई है, तबसे फैंस अनुज कपाड़िया और अनुपमा की जोड़ी को खूब फैंस पसंद कर रहे हैं. अब इसमें एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. जहां अब तक के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा के घर पहुंचते ही वनराज और लीला उसे खड़ी-खोटी सुनाता है. जिसके बाद अनुपमा घर छोड़ देती है. परिवार वालो की बात सुनकर अनुपमा टूट जाती है और आगे जा रही होती है. जिसके बाद एक बच्चे की एंट्री होती है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: वनराज ने पूरे परिवार के सामने अनुपमा के चरित्र पर उछाला कीचड़, अब क्या करेगा अनुज

यह बच्चा अनुपमा को श्री कृष्ण के रुप में दिखता है. कान्हा के रूप में आया यह बच्चा अनुपमा को गले लगा लेता है और उसे सब ठीक होने का संदेश देता है. बच्चा आगे कहता है कि मैं तुम्हारे साथ हूं अनुपमा. मामला ये है कि एक मुस्लिम बच्चा फैंसी ड्रेस कांपिटिशन में भाग लेने के लिए श्री कृष्ण बनता है. इस एपिसोड में सेक्यूलरिजम की मिसाल पेश करते हुए समाज में एक बेहतर संदेश देने का प्रयास किया गया है.

अनुपमा में आगे और भी बड़े-बड़े ट्विस्ट आने वाले है. अनुपमा के घर छोड़ने के बाद अनुज के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ सकती है. यह सीरियल एक नया ट्रैक पकड़ सकता है औहर दर्शकों को इन-दोनों कमेस्ट्री देखने को मिल सकती है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert : वनराज ने चरित्र पर उठाए सवाल, कह दी ऐसी बात जिसे सुनकर अनुपमा ने छोड़ दिया घर

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >