Anupamaa की 'काव्या' ने इस वजह से बना ली शो से दूरी, अपकमिंग एपिसोड को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

मदालसा शर्मा लोकप्रिय डेली सोप अनुपमा (Anupamaa) में काव्या की भूमिका निभाती हैं और अपने फैशनेबल आउटफिट के साथ-साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी काफी फेमस हैं.

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) लोकप्रिय डेली सोप अनुपमा (Anupamaa) में काव्या की भूमिका निभाती हैं और अपने फैशनेबल आउटफिट के साथ-साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी काफी फेमस हैं. शो में उनके अलावा रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और कई चर्चित सेलेब्स हैं. एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से पर्दे पर गायब हैं और उनके फैंस को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं वो कोरोना वायरस की चपेट में तो नहीं आ गई हैं.

लेकिन मदालसा शर्मा ने ऐसी सभी अफवाहों को खारिज किया है. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ से खास बातचीत में कहा कि, “यह झूठ है. मैं बिल्कुल ठीक हूं. हां, मैंने शाह हाउस छोड़ दिया है. शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. प्रशंसक कुछ बड़ा धमाका देखने की उम्मीद कर सकते हैं.”

इससे पहले के एपिसोड्स में देखा गया था कि काव्या शाह हाउस से निकल चुकी हैं. अब रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वनराज, अनुज कपाड़िया के बिजनेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो काव्या एक शानदार वापसी करेगी. वह चाहती है कि वनराज को उसकी मौजूदगी का एहसास हो. वह चली जाएगी और कुछ दिनों के लिए वनराज के संपर्क में नहीं आएगी. दूसरी ओर, परितोष और वनराज मालविका को धोखा देने और कपाड़िया कंपनी पर कब्जा करने की प्लानिंग बनाते हैं.

आने वाले दिनों में, हम देखेंगे कि अनुपमा (रूपाली गांगुली) अनुज और मालविका को परितोष और वनराज की बुरी योजनाओं से कैसे बचाती है. इस मामले में किंजल भी उनकी मदद करेगी. आने वाला प्लॉट दर्शकों के लिए ट्विस्ट और टर्न से भरा है.

Also Read: सुष्मिता सेन ने ब्रेकअप के कुछ दिन बाद गोद लिया तीसरा बच्चा? वायरल हुआ लेटेस्ट वीडियो

आपने देखा कि मालविका को खुश रखने के लिए शाह हाउस में न्यू इयर पार्टी होगी. सभी साथ मिलकर पार्टी करेंगे. इधर काव्या के जाते ही वनराज और मालविका करीब आने लगते है. अनुपमा और अनुज दोनों को ऑफिस में करीब आते देख लेता है, जिसके बाद अनुज और वनराज के बीच काफी लड़ाई होती है. अनुज वनराज को अपने ऑफिस से निकल जाने के लिए कहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >