Anupamaa: समर की जिंदगी में हुई इस हसीना की एंट्री, एक्टर ने शेयर की फोटो, फैंस बोले- नई नंदिनी मिल गई

सीरियल अनुपमा में अल्मा हुसैन की एंट्री हो गई है. उसके आते है शो में नया ट्वविस्ट दर्शकों को देखने मिलने वाला है. शो के नये प्रोमो में अल्मा की झलक दिखी थी.

Anupamaa: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक नया टर्न आ रहा है. शो में समर और नंदिनी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया था. हालांकि अनघा भोसले के शो छोड़ने पर उनका ट्रैक खत्म कर दिया गया था. लेकिन एक बार फिर से समर की लाइफ में कोई आने वाली है. मेकर्स अल्मा हुसैन की एंट्री करवा रहे है. इसके साथ एक्टर पारस कलनावत ने फोटो शेयर की है.

पारस कलनावत ने शेयर की फोटो

पारस कलनावत ने अपने इंस्टाग्राम पर अल्मा हुसैन के साथ लेटेस्ट तसवीर शेयर किया है. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ये एक सनी डे है. क्या समर का मौसम पहले से ही है? ️सारा टीम में आपका स्वागत है. इस फोटो में अल्मा कैमरे को देख रही है और उन्होंने विक्टरी का साइन बनाया है. वहीं, एक्टर उन्हें बड़े प्यार से देख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CeVPcdBMmvW/
समर को नई नंदिनी मिल गई…

पारस कलनावत के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तुम लोग बहुत प्यारे लग रहे हो. एक अन्य यूजर ने लिखा, समर को नई नंदिनी मिल गई. एक औऱ यूजर ने लिखा, ये हैप्पी स्माइल. एक और यूजर ने लिखा, वो क्यूट है और वो खूबसूरत. एक और यूजर ने लिखा, इस जोड़ी से प्यार हो गया है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: छोटी अनु को गोद लेना चाहता है अनुज, अनुपमा के मन में है उलझन
पारस कलनावत को इतने लोग करते है फॉलो

अनुपमा के समर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. पारस कलनावत को समर के नाम से आज सब ज्यादा जानता है. इंस्टाग्राम पर एक्टर को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. बता दें कि पारस की जोड़ी नंदिनी के साथ खूब जमती थी, लेकिन वो शो छोड़ चुकी है. अनघा ने शोबिज छोड़ दिया है और अध्यात्म की राह पर चल पड़ी है.

अनुपमा का ट्रैक

अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो शो में इन दिनों दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज हनीमून पर मुंबई गए हुए है. इस दौरान अनुज उसे अनाथ आश्रम में ले जाता है, जहां उसकी मुलाकात छोटी बच्ची अनु से होती है. अनुज उसे गोद लेना का सोचता है. वहीं, काव्या, वनराज से तलाक लेना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >