Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दो नयी एंट्री होने वाली है. इन दोनों के आने से प्रेम के अतीत से पर्दा हटेगा. शो काफी दिलचस्प होने वाला है. आपको बताते हैं ये दो शख्स कौन है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि शाह हाउस में प्रेम और माही की सगाई की तैयारी में हर कोई लगा हुआ है. अंश, प्रेम से माही का दिल तोड़ने के लिए नहीं कहता है. दूसरी तरफ प्रेम के साथ माही अपनी सगाई को लेकर काफी उत्साहित है. राही सगाई वाली रिंग पहनकर देखती है और वह रिंग उसकी अंगुली में फंस जाती है. इस बीच शो में दो नये किरदारों की एंट्री हो जाती है. गिरती टीआरपी के बीच मेकर्स नया ट्विस्ट शो में लेकर आ रहे हैं.

अनुपमा में होगी दो एंट्री

अनुपमा में दो नयी एंट्री होने वाली है. गॉसिप टीवी की माने तो सीरियल में झलक देसाई और राहील आजम एंट्री लेंगे. झलक शो में प्रेम की मां का रोल निभाएगी और राहील, प्रेम के पिता के रोल में दिखेंगे. झलक मुंह बोली शादी, लाडो 2 और साजन घर जैसे शोज में काम कर चुकी है. झलक ने राधाकृष्ण में रुक्मिणी/महारानी रुक्मिणी का रोल प्ले किया था. आखिरी बार वह कर्माधिकारी शनिदेव में नजर आई थी. वहीं, राहील ने हातिम, सीआईडी, मैडम सर, तू आशिकी जैसे शोज में काम कर चुके हैं.

जानें अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही अपनी सगाई को लेकर रोमांचित है. राही उसे तैयार करती है और कहती है आज के बाद से प्रेम हमेशा के लिए उसका हो जाएगा. दूसरी तरफ माही, राही के हाथ पर प्रेम के नाम की मेंहदी लगी देखती है और वह काफी गुस्सा हो जाती है. राही के हाथ का मेहंदी ज्यादा गहरा होता है और ये देख माही बेचैन हो जाती है. वह राही से कहती है उसने जानबूझकर ऐसा किया है. राही अपनी बेगुनाही को समझाने की कोशिश करती है. माही वह नाम हटाने के लिए कहती है. वहीं, बापूजी परिवार में लौटते हैं और उन्हें देखकर हो कोई खुश हो जाता है. परिवार सगाई की रस्में शुरू करने की तैयारी करता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >