Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का सपना? ये शख्स बनेगा सबसे बड़ा सहारा

Anupama Written Update: ‘अनुपमा’ के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपना ड्रीम हाउस खरीदने का सपना देखती है. दूसरी तरफ दिग्विजय फैसला करता है कि वह उसकी घर खरीदने में मदद करेगा.

Anupama Written Update: सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु की नजर उस घर पर पड़ती है जिसे वह खरीदना चाहती है. घर को देखकर वह भावुक हो जाती है और कल्पना करने लगती है कि एक दिन यह घर उसका होगा. ब्रोकर अनुपमा को घर के अंदर देखने के लिए कहता है. वह घर के अंदर जाती है. घर के हर कोने को देखकर वह खुद को वहां बसते हुए महसूस करती है. ब्रोकर बताता है कि घर के मालिक ने कीमत भी कम कर दी है. अनुपमा उसे भरोसा दिलाती है कि वह जल्द ही यह घर खरीद लेगी.

प्रेम-राही और शाह परिवार में बढ़ा तनाव

ब्रोकर अनुपमा से टोकन राशि जमा करने की बात करता है. अनुपमा भगवान से प्रार्थना करती है कि इस बार उसका सपना जरूर पूरा हो. वह मानती है कि इस बड़ी दुनिया में उसका भी एक छोटा सा आशियाना होना चाहिए. दूसरी ओर प्रेम से राही, प्रेरणा और अंश की शादी में शामिल होने की इच्छा जताती है. प्रेम उसे जाने की अनुमति देता है, लेकिन राही कहती है कि वह अपने पति के बिना मायके नहीं जाएगी. उधर कैफे में पाखी और परितोष, बंकू को परेशान करते हैं. इस दौरान दिग्विजय बंकू का साथ देता है.

अनुपमा ने लिया बड़ा फैसला

अनुपमा, दिग्विजय को घर देखने का अपना अनुभव बताती है. दिग्विजय उसे भरोसा दिलाता है कि भगवान उसकी मदद जरूर करेंगे. वह मन ही मन फैसला करता है कि जैसे कभी अनुज ने सवी की मदद की थी, वैसे ही अब वह अनुपमा का हर कदम पर साथ देगा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, लीला और हसमुख के साथ कोठारी परिवार के घर जाती है ताकि उन्हें अंश की शादी का न्योता दे सके. प्रेम, दिग्विजय से पहले माफी मांगने के लिए कहता है. अनुपमा कहती है कि दिग्विजय माफी नहीं मांगेगा.

यह भी पढ़ें- आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >