Anupama: यशदीप ने सीरियल की घटती टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब अनुपमा की रेटिंग चार से ज्यादा…

Anupama: सीरियल अनुपमा में वकार शेख, यशदीप का रोल प्ले करते हैं. अनुपमा की टीआरपी पहले 4 से ज्यादा रहती थी, लेकिन अब ये घटकर 2 तक आ गई है. इसपर वकार शेख ने रिएक्ट किया है.

Anupama: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा टीआरपी के मामले में दूसरे शोज को कड़ी टक्कर देता है. शो में मुख्य किरदार रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना निभाते हैं. जब से सीरियल शुरू हुआ है, तब से ही इसे दर्शकों का प्यार मिला है. अनुपमा की कहानी ने लोगों को इम्प्रेस किया और इससे दर्शक जुड़ते गए. इसके सीन, डायलॉग ने सोशल मीडिया पर बाढ़ सी ला दी. सीरियल की लोकप्रियता ने रूपाली को टीवी की टॉप एक्ट्रेस बना डाला. कुछ समय पहले शो की टीआरपी 4.8 तक पहुंच गई थी और इसने सबको हैरान कर दिया था. हालांकि अब इसकी टीआरपी घटकर 2.6 और 2.7 तक आ गई है. इसपर एक शख्स ने रिएक्ट किया है.


अनुपमा की घटती टीआरपी पर वकार शेख ने तोड़ी चुप्पी
अनुपमा की टीआरपी 4.8 से घटकर 2.6 और 2.7 हो गई है, तो काफी कम है. मेकर्स इसमें नया मोड़ और ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, ताकि दर्शक ज्यादा से ज्यादा इससे जुड़ जाए. अब सीरियल में यशदीप की भूमिका निभाने वाले वकार शेख ने शो की कम रेटिंग पर रिएक्ट करते हुए बड़ी बात कह दी है. उन्होंने जस्ट शोबिज से बात करते हुए कहा कि सभी शोज की रेटिंग कम हुई है. जब अनुपमा की रेटिंग चार से ज्यादा थी, तो अन्य शोज के भी नंबर्स अच्छे थे. बड़े चैनलों की टीआरपी कम हुई है क्योंकि उससे पहले इशारा, अतरंगी टीवी, दंगल टीवी जैसे चैनल नहीं थे. अब टीआरपी सबके बट जा रही है.


वकार शेख ने कही ये बात
वकार शेख का मानना है कि 2.5 रेटिंग और उससे ज्यादा रेटिंग मिलना किसी रिकॉर्ड तोड़ने जैसा है. सीरियल अनुपमा अभी भी टॉप पर है और इसका मतलब है कि मेकर्स और एक्टर्स अच्छा काम कर रहे हैं. बता दें कि अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरुष, पाखी के साथ होटल के कमरे में बदतमीजी करने की कोशिश करता है. पाखी मदद के लिए पुकारती है. अनुपमा, पाखी की मदद करती है और आरुष को मारती है. अनुपमा, पाखी को भी थप्पड़ मारती है क्योंकि उसने वनराज, लीला की बात नहीं सुनी. आरुष वहां से भागने की कोशिश करता है, तभी अनुज उसे मारता है. आरुष वहां से भागने में सफल हो जाता है. अनुज को चोट लग जाती है और अनुपमा उसे डॉक्टर के पास चलने के लिए कहती है. आध्या और श्रुति दोनों को साथ देखे लेते है.

Anupama Spoiler Alert: पाखी से बदतमीजी करेगा आरुष, अनुपमा को मुश्किल में देख अनुज होगा बेचैन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >