Anupama: माया के बाद अनुज-अनुपमा की जिंदगी में आएगा ये विलेन! खुलेगा ऐसा सच, जिसे जानकर दर्शक हो जाएंगे दंग

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि, अनुपमा शाह परिवार को अलविदा कह देगी और बा उसके जाने से काफी इमोशनल हो जाएगी. अनुपमा सभी को अपना ख्याल रखने के लिए कहेगी.

Anupama Upcoming Twist: रुपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा (Anupama) इस बार फिर से टीआरपी रेस में नंबर एक पर है. शो की कहानी बहुत दिलचस्प हो गई है और दर्शक लेटेस्ट ट्रैक को पसन्द कर रहे. अनुपमा अमेरिका जाने वाली है. उनके जाने से पूरा परिवार काफी खुश है. इस बीच छोटी अनु को इस बात का डर है कि अनुपमा अमेरिका जाने के बाद उसे भूल जाएगी.

अनुपमा जाएगी अमेरिका

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि, अनुपमा शाह परिवार को अलविदा कह देगी और बा उसके जाने से काफी इमोशनल हो जाएगी. अनुपमा सभी को अपना ख्याल रखने के लिए कहेगी और जब भी वे चाहें उसे कॉल करके बात कर सकते हैं. वहीं, कपाड़िया हाउस में छोटी अनु को अंकुश समझाता है कि अनुपमा भले अमेरिका जा रही है, लेकिन वो उसके दिल के पास रहेगी. अंकुश की बात सुनकर माया गुस्सा हो जाती है.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की आरती जैसे ही अनुज उतारता है, माया थाली को फेंक देती है. माया बताती है सबको कि अनुज भी अमेरिका जाने वाला है. जिसके बाद माया को वो समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसकी एक बात नहीं सुनती. माया, अनुपमा को बहुत बुरा-भला कहती है औऱ उसके मरने की बात करती है. अनुज अपना आपा खो देता है और उसे थप्पड़ मार देता है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में एंट्री लेने से पहले ही रातों-रात बदल दिया गया ये किरदार! ईशान से है कनेक्शन

मालती देवी बनेगी विलेन

अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक की बात करें तो ये काफी रोमांचक होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि अनुपमा अमेरिका नहीं जाएगी. एक बार फिर से अनुज और अनुपमा एक हो जाएंगे. जिसके बाद मालती देवी का असली चेहरा सबके सामने आएगा. सबको पता चल जाएगा कि अनुपमा और अनुज को अलग करने के लिए उसने ऐसा किया था. अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि मालती देवी, अनुज की बायोलॉजिकल मां होंगी, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है.

छवि पांडे ने छोड़ा अनुपमा

वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार छवि पांडे ने अनुपमा शो अलविदा कह दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में दिया. एक फोटो शेयर कर छवि ने बताया कि ये उसका आखिरी दिन है. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वो क्यों इसे छोड़ रही है. मेकर्स उनका ट्रैक खत्म करने ज रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >