Anupama: ऐसे खत्म हो जाएगी अनुज और अनुपमा की लवस्टोरी, एपिसोड में आएंगे बड़े ट्विस्ट

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक पड़ोसी लीला और हसमुख से मिलने उनके घर आती है. वो उन्हें बताती है कि वो एक ऐसे शख्स को जानती है, जिसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसका भी एक बच्चा है.

Anupama: अनुपमा इस समय टीवी जगत का नंबर वन सीरियल बना हुआ है. टीआरपी में ये नंबर एक के स्थान पर है और अपने आगे किसी अन्य शो को टिकने नहीं देता. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में लीप के बाद अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से मिले है. इस पल को दर्शकों ने काफी सराहा. अनुज और अनुपमा मिल तो गए है, लेकिन दोनों के मन में कई सवाल है. अनुज, आध्या की वजह से अनुपमा से दोबारा मिल नहीं पाता. दूसरी तरफ अनुपमा को पता चल गया है कि श्रुति से अनुज की शादी होने वाली है. आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक पड़ोसी लीला और हसमुख से मिलने उनके घर आती है. वो उन्हें बताती है कि वो एक ऐसे शख्स को जानती है, जिसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसका भी एक बच्चा है. वो उन्हें सुझाव देती है कि डिंपी की शादी उससे करवा दें. वो पड़ोसी बा से कहती है कि डिंपी के सामने अभी पूरी उम्र है, ऐसे में उन्हें उसकी दूसरी शादी के बारे में सोचना चाहिए. वो कहती है कि अगर डिंपी किसी गलत इंसान के चक्कर में पड़ गई तो क्या होगा.

https://www.instagram.com/p/C2pQuOrMRhe/

श्रुति को डेट पर ले जाएगा अनुज

वहीं, तोशू एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस जाएगा. लगातार नाकाम होने के बाद तोशू गलत रास्ते अपनाने लगेगा. तोशु अब कम समय में पैसा कमाने के लिए खुद को अवैध गतिविधियों में शामिल कर लेता है. हालांकि किंजल उसे रोकती है, लेकिन वो उसकी एक बात नहीं सुनता. तोशू कहता है कि वो अब और ज्यादा संघर्ष नहीं कर सकता और कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है. दूसरी तरफ आध्या के रिक्वेस्ट करने पर अनुज, श्रुति को डेट पर ले जाने के लिए तैयार हो जाता है.

https://www.instagram.com/p/C2oortUyKYh/

आध्या हुई शॉक्ड

आध्या और अनुज मिलकर श्रुति के जन्मदिन के लिए प्लान बनाते है. आध्या, यह पता लगाने के लिए कि क्या उसके पिता, अनुपमा से बात कर रही है या नहीं. वो उसका फोन चेक करती है, लेकिन उसमें पासवर्ड रहता है. आध्या ये देखकर शॉक्ड हो जाती है और कि कभी उसके पिता ने पांच साल में ऐसा नहीं किया है. आध्या की असुरक्षा बढ़ती है. वो श्रुति से जन्मदिन पर अनुज को शादी के लिए प्रपोज करने का अनुरोध करती है. क्या श्रुति ऐसा करेगी? क्या अनुपमा-अनुज की लव स्टोरी का द एंड होगा?

Also Read: Anupama: रूपाली गांगुली के शो में लौटा ये पुराना किरदार, वनराज-तोशू के उड़े होश, आएगा बड़ा ट्विस्ट

अबतक अनुपमा में क्या हुआ खास

अबतक आपने अनुपमा में देखा कि अनुपमा अपने दिल की बात यशदीप से करती है. वो उसे बताती है कि उसने कभी भी अनुज की तसवीर अपने साथ नहीं रखी, क्योंकि उसमें अपने रिश्तों का सामना करने की ताकत नहीं है. यशदीप अनुपमा को अनुज से मिलने और अपने मतभेद सुलझाने की सलाह देता है. यशदीप उससे कहता है कि उसे पहले अनुपमा से अपने सवालों के जवाब ले लेना चाहिए और उसके सवालों का जवाब दे देना चाहिए. उसके बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए. वहीं, आध्या से बात करने के बाद अनुज गुस्सा हो जाता है. उसे याद आता है कि अनुपमा ने उससे क्या कहा था और यशदीप बीच में आ गया था. आध्या को डर है कि अनुपमा की वजह से श्रुति का जन्मदिन वो भूल ना जाए. अनुपमा ने यशदीप के साथ साझा किया कि वह अपने रिश्तों को लेकर किस तरह उलझन में हैं. यशदीप बताते हैं कि कैसे लोग अक्सर अपने रिश्तों से दूर भागते रहते हैं.

Also Read: Anupama-अनुज की जिंदगी में नये विलेन की एंट्री! इस शख्स के लिए डिंपी ने छोड़ा शाह हाउस, आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >