Anupama Twist: आध्या तक पहुंचने के लिए मेघा से दोस्ती करेगी अनु, नरक से बेटी को निकालेगी

Anupama Twist:अनुपमा इस समय हमारी टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रही है. यह शो टीआरपी रेटिंग में भी टॉप पर है. अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु अपनी बेटी तक पहुंचने के लिए मेघा संग दोस्ती करेगी.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. लीप के बाद अनु और अनुज की लाइफ में काफी बदलाव आए. अनुज अपनी मानसिक स्थिति खो चुका है, क्योंकि उसे बताया गया था कि आध्या अब इस दुनिया में नहीं है. हालांकि अनु इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है और उसे यकीन है कि उसकी बेटी आसपास ही है. अनु आध्या को ढूंढने और आशा भवन के लिए पैसे कमाने के लिए अपना नया काम शुरू करने का फैसला करती है. अनु फिर से खाना बनाना शुरू करती है और उसे कैटरिंग का ऑर्डर भी मिल जाता है.

अनुपमा अपने माता-पिता को ढूंढ़ने की कर रही है कोशिश

हमने देखा है कि आध्या एक साइको मां के साथ है और बहुत परेशानी झेल रही है. उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. इस घुटन भरी जिंदगी से बचने के लिए आध्या अपने माता-पिता को ढूंढ़ रही है. आध्या को अपनी गलती का एहसास हो गया है कि उसने अपनी मां के साथ काफी बुरा व्यवहार किया था और अब उसे इसकी सजा मिल रही है. अनु खाना बनाने के लिए मेघा के घर पहुंचती है. हालांकि मेघा किसी को भी अपने घर में घुसने नहीं देती, खासकर आध्या के पास. आध्या जानती है कि अनुपमा यहां है और किसी तरह सुराग देना चाहती है, ताकि अनु उसे ढूंढ ले. उसे ये भी चिंता है कि मेघा कहीं अनु को कोई नुकसान न पहुंचा दें. इधर किसी तरह अनु को भी आध्या की मौजूदगी का एहसास होता है.

Also Read- Anupama: रूपाली गांगुली संग काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ शूटिंग…

Also Read-Anupama Twist: इन 2 शख्स के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू

आध्या तक पहुंचने के लिए मेघा संग दोस्ती करेगी अनुपमा

आज हम राजन शाही के अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है में रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड देखेंगे. हम अनु अभीरा को मेहमानों के लिए खाना तैयार करते हुए देखते हैं. दूसरी ओर, अनु अभीरा के घर पर आध्या को याद करेगी. उसे फील होगा कि उसकी बेटी मुसीबत में है. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु चालाकी से मेघा से दोस्ती करेगी और उसे ठीक होने में मदद करने के बहाने आध्या तक पहुंचने की कोशिश करेगी. क्या वो कामयाब हो पाएगी या फिर कोई बड़ा ड्रामा होगा.

Also Read- Anupama Twist: आध्या का बदला नाम, अनु-अनुज अब नहीं उसके माता-पिता, वनराज के पैर पकड़ माफी मांगेगी मीनू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >