Anupama: अनुपमा को सालों बाद गले लगाएगी आध्या, अनुज होगा खुश, अब क्या करेगी श्रुति

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु आध्या को गले लगाएगी, जब वह इंजेक्शन से डर रही होगी. ये देखकर अनुज खुश हो जाएगा.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा ने अपनी दिलचस्प कहानी के लिए सभी का ध्यान खींचा है. शो को बहुत पसंद किया गया है और हालिया एपिसोड अनुपमा और अनुज के सभी फैंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों एक दूसरे से प्यार तो बहुत करते हैं, लेकिन वक्त के आगे उनकी एक नहीं चल रही है और अनुज को न चाहते हुए भी श्रुति से शादी करनी पड़ रही है. बता दें कि पांच साल पहले पैदा हुई गलतफहमी के कारण दोनों अलग हो गए और छोटी अनु अपनी मां से नफरत करने लगी. अनुपमा और अनुज अब तलाकशुदा हैं और अमेरिका में हैं.


श्रुति अनुपमा से करना चाहती है शादी
छोटी अनु जिसे अब आध्या कहा जाता है, अनुपमा से नफरत करती है. अनुज आध्या के साथ रहता है और श्रुति से उसकी सगाई हो चुकी है. अनुपमा को अमेरिका में देखकर आध्या चौंक जाती है और इसलिए चाहती है कि अनुज जल्द ही श्रुति से शादी कर ले. श्रुति अनुज-अनुपमा के अतीत को जानकर परेशान थी और असुरक्षित महसूस करती थी. वह अनुज को अपने जीवन में चाहती है और उससे जल्द से जल्द शादी करना चाहती है.


अनुपमा और आध्या का इमोशनल मिलन
इधर अनुज और अनुपमा ने बात की और अपनी फीलिंग्स को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला किया, लेकिन वे अभी भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं. अनुपमा चाहती है कि उसकी बेटी उसे समझे कि वह गलत नहीं थी और वह अपनी बेटी को वापस पाना चाहती है. हालिया एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अनुपमा डांस करते समय घायल हो जाती है और आध्या भी बास्केटबॉल खेलते समय घायल हो जाती है. अनुपमा का हाथ टूट गया और आध्या का पैर मुड़ गया. वे दोनों एक ही अस्पताल और एक ही कमरे में है. अनुज और श्रुति आध्या के साथ होंगे, जबकि यशदीप अनुपमा के साथ रहेगा. अनुपमा को अस्पताल में देखकर अनुज चौंक जाएगा और अनुपमा को आध्या की चिंता होगी.


आध्या के करीब आएगी अनुपमा
आध्या और अनुपमा एक दूसरे से उनके हाल चाल के बारे में पूछेंगे और हम देखेंगे कि आध्या इंजेक्शन से डर रही है. अनुपमा यशदीप को बताएगी कि आध्या और अनुज दोनों इंजेक्शन से डरते हैं. इंजेक्शन देखकर आध्या बुरी तरह रोएगी और अनुपमा उसे गले लगाने के लिए दौड़ेगी. अनुपमा आध्या और अनुज का हाथ पकड़ेगी. आध्या भी अनुपमा की ओर बढ़ेगी और रोने लगेगी. अनुज अनुपमा को देखकर मुस्कुराएगा. अनुपमा उसे अपनी आंखें बंद करने के लिए कहेगी क्योंकि वह वहां आध्या के साथ है. अनुपमा और आध्या को एक साथ देखकर अनुज खुश हो जाएगा. मां-बेटी का यह पुनर्मिलन दोनों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा, लेकिन श्रुति को ये सीन देखकर काफी जलन होगी. उसे अनुपमा का बीच में आना पसंद नहीं आएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होगा.

Also Read- Anupama Full Episode: क्या रेस्तरां बंद होने की वजह से अनुपमा जाएगी भारत, अनुज के पास ये तसवीर देख श्रुति को हुई जलन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >