Anupama Upcoming Twist: अनुज के बाद राघव से शादी करेगी अनुपमा, बच्चों ने मारा ताना, किंजल हुई गिरफ्तार

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपने दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि किंजल गिरफ्तार हो जाती है. इसका दोष भी शाह हाउस अनुपमा को ही ठहराता है. वह उसे ताना मारते हैं और कहते हैं कि क्या वह अनुज के बाद अब राघव से शादी करने का प्लान बना रही है.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा ने कुछ महीने पहले लीप लिया. जिसके बाद कहानी अनु और उसकी बेटी राही पर केंद्रित है. राही की शादी प्रेम से हो चुकी है और वह कोठारी परिवार की बहू है. इसी बीच राघव की भी एंट्री हुई. उसे अपनी पत्नी की हत्या के मामले में फंसाया गया था. हालांकि अनु ने उसकी मदद की और उसे नौकरी भी दिया. हालांकि, बाद में पता चला कि उसने ही राही पर हमला किया था. अनु टूट गई और उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया. राही ने इसके लिए अनु को ही दोषी ठहराया और कहा कि वह हमेशा अपने परिवार की तुलना में दूसरों पर भरोसा करती है.

राही अनुपमा को सुनाती है खरी-खोटी

हालांकि राघव हार नहीं मानता है और अनु को अपनी सच्चाई बताता है. वह कहता है कि पंखुड़ी कोठारी परिवार की बेटी है. दोनों ने परिवार की मर्जी के बिना शादी की थी. इसलिए कोठारी ने उसे झूठे मामले में फंसाया था और वह बदला लेना चाहता था, लेकिन उसे नहीं पता था कि राही अनु की बेटी है. राघव अनु से उस पर भरोसा करने और पंखुड़ी के बारे में पता लगाने के लिए कहता है. उसे लगता है कि पंखुड़ी जिंदा है. वह कोठारी से सीधे जाकर बात करती है, लेकिन मोती बा राही को भड़काती है. जिसके बाद वह अपनी मां को उसके परिवार से दूर रहने की हिदायत देती है.

किंजल हो जाएगी गिरफ्तार

राजन शाही की अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि किंजल को उसके ऑफिस में पैसे चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है. इस दौरान, अनु किंजल का साथ नहीं देती और उसे जेल जाने देती है. हालांकि, इसका राघव से कुछ कनेक्शन है. इसलिए, परिवार अनु को इसके लिए दोषी ठहराना शुरू कर देता है. सभी उसे ताना मारते हैं और कहते हैं कि क्या वह अनुज के बाद अब राघव से शादी करने का प्लान बना रही है. अनु अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों की ओर से उसके खिलाफ इस्तेमाल किए गए कठोर शब्दों से आहत है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >